Cleaning Tips: कई बार ऐसा होता है कि लोग बाजार से नए बर्तन खरीदकर लाते हैं या फिर ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाते हैं और उन्हें बिना धोए ही इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं ऐसा करने से काफी नुकसान हो सकता है? आइए जानते हैं नए बर्तनों को किस तरह साफ करें।
दरअसल आपको दिखने वाले ये साफ सुथरा बर्तन कई तरह के जीवाणु, रोगाणु, पैकेजिंग मटेरियल, धूल आदि से भरे होते हैं। यही नहीं, इन्हें कई लोगों ने हाथों से छुआ होता है और इन पर ना दिखने वाले अनंत संक्रामक रोगाणु भी मौजूद होते हैं। ऐसे में उन्हें इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह धो लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी हो सकता है।
असल में बेटर होम्स एंड गार्डन में यूएनसी प्रोफेसर और फूड सेफ्टी एक्सटेंशन स्पेशलिस्ट बेन चैपमैन ने बताते हैं कि इन पर कई प्लास्टिक और टॉक्सिक मटेरियल होते हैं, जो इन अप्लाइंसेस पर चिपके होते हैं या इनमें लिपटे होते हैं। ऐसे में उन्हें साफ कर लेना बेहतर और सेफ होता है।
इसे भी पढ़ें: Utensils Cleaning: ये टिप्स आजमाएं, काले पड़े एल्युमिनियम के बर्तन चमकाएं
नए बर्तनों को साफ करने के लिए विनेगर और गर्म पानी का मिश्रण एक कमाल का विकल्प हो सकता है। विनेगर और गर्म पानी का यह मिश्रण बर्तनों पर जमी धूल, मिट्टी और अन्य पदार्थों को हटाने में मदद करता है।
नॉन-स्टिक पैन को साफ करने के लिए उसे गर्म पानी, मिल्ड डिश वॉशिंग साबुन और एक सॉफ्ट स्पंज के साथ धोना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। ध्यान दें कि नॉन-स्टिक सतह को किसी भी स्पंज से नहीं धोना चाहिए, क्योंकि यह उसकी सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। इस तरह मैन्युफैक्चरिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए ऑयल या पॉलिशिंग कॉम्पोनेंट का लेयर इन पर से हट जाएगा।
आप इसके अलावा भी अपने बर्तनों को साफ करने के लिए नारियल के तेल, बेकिंग सोडा, या लेमन का रस जैसे प्राकृतिक उपायों का उपयोग कर सकते हैं। ये सभी उपाय आपके बर्तनों को साफ करने में मदद कर सकते हैं और उन्हें नए जैसा साफ और चमकदार बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किचन की 3 सामग्रियों से लौटेगी जले हुए बर्तनों की चमक, आप भी आजमाकर देखें
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।