आज ज्यादातर घरों में नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनता है लेकिन कुछ लोगों को यह नहीं पता है कि नॉन स्टिक बर्तनों का उपयोग करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अक्सर लोग पैन या दूसरे किसी नॉन स्टिक बर्तन के साथ किसी भी बर्तन का इस्तेमाल कर लेते हैं जो कि उन्हें नहीं करना चाहिए।
हमें जमाने के साथ खुद को अपडेट करते रहना चाहिए। यह केवल फैशन के लिए ही नहीं है बल्कि हमारे घर के लिए भी लागू होता है। आज हम इस लेख के माध्यम से यह बताने वाले हैं कि नॉन स्टिक बर्तनों का उपयोग करते समय दूसरे किन बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए।
अक्सर लोग नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाते समय ध्यान नहीं देते हैं तो स्टील की करची-चम्मच का इस्तेमाल कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं नहीं करना चाहिए। लकड़ी के चम्मच पकड़ने में आसान होते हैं और यह दिखने में भी अच्छे लगते हैं।(कंटेनर्स पर जमे तेल को कैसे करें रिमूव)
स्टील की करची बर्तनों पर निशान या स्क्रैच कर देती है लेकिन लड़की के चम्मच से ऐसा कुछ नहीं होता है। आपको मार्केट में वुडन स्पून भी मिल जाएंगे और बैम्बू स्पून भी। दोनों ही इस्तेमाल करने में अच्छे हैं।
इसे जरूर पढ़ें-क्या आप जानते हैं धनतेरस में क्यों की जाती है बर्तनों की खरीदारी
नॉन स्टिक बर्तनों में तेल का इस्तेमाल कम होता है इसलिए आप सिलिकॉन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका तेल भी कम लगेगा और कम तेल का खाने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। यह साफ करने और इस्तेमाल करने दोनों में आसान होते हैं।(बर्तन धोने से जुड़े 5 हैक्स)
यह काफी अच्छा साधन है जिसका उपयोग आप सब्जी को हिलाने या किसी चीज़ को मिक्स करने के लिए कर सकती हैं। आप चाहें तो नायलॉन सेट ले सकती हैं। यह नॉन स्टिक बर्तनों(नॉन-स्टिक पैन साफ करने के टिप्स) के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। इन्हें साफ करना आसान होता है। यह आपके किचन को अच्छा दिखाते हैं क्योंकि यह दिखने में भी अच्छे लगते है।
इसे जरूर पढ़ें-Dhanteras 2022: धनतेरस पर बर्तन के अलावा खरीदें ये सामान
हम इसी तरह आपके फायदे से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।