गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रैवल डेस्टिनेशन पर भीड़ ज्यादा होती है। ऐसे में अगर समय रहते बुकिंग न की जाए तो होटल्स और ट्रेनों या फ्लाइट्स में टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। जो लोग अप्रैल में घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए बेस्ट है कि वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का प्लान बनाएं। वंदे भारत ट्रेन से आप कम समय में यात्रा कर सकते हैं। क्योंकि, यह आपकी लंबी दूरी की यात्रा को आधे समय में कवर कर देता है। इस ट्रेन की सबसे अच्छी खासियत यह है कि इसमें आपको बैठकर यात्रा करनी होती है। यह एसी चेयर ट्रेन है, जिसमें आप आराम से यात्रा कर सकते हैं।
वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए दिल्ली से कटरा सफर करना आसान है। वंदे भारत ट्रेन ज्यादा स्टेशन पर नहीं रुकती, इसलिए आपको बोरियत भी नहीं होगी। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि यह तेज रफ्तार में चलती है, इसलिए आप कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर लेंगे। ट्रेन में पूरी तरह स्वच्छता और हाइजीन को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसलिए, लोगों को इससे यात्रा करना पसंद करते हैं। वंदे भारत ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुकभी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-आगरा वालों के लिए खुशखबरी, जल्द ही इन रूट्स से शुरू हो सकती है नई वंदे भारत ट्रेन
इस समय मुंबई के लिए भी कई वंदे भारत ट्रेन चल रही है। वंदे भारत ट्रेन से मुंबई की यात्रा करना भी आपको अच्छा लगेगा। गांधीनगर से मुंबई के लिए सीधी वंदे भारत ट्रेन चलती है, दो लगभग 6.5 घंटे में सफर पूरा करती है। इसके अलावा आप शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने भी ट्रेन से जा सकते हैं। ध्यान रखें कि इस समय वंदे भारत ट्रेन के लिए टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, इसलिए समय पर बुकिंग जरूरी है।
इसे भी पढ़ें-वंदे भारत ट्रेन और CC कोच में क्या है अंतर, जानें
वंदे भारत ट्रेन राजस्थान के कई शहरों से होकर गुजरती है, इसलिए जयपुर और उदयपुर जैसे शहरों में घूमने का प्लान बना रहे, लोगों के लिए भी यह बेस्ट है। इस ट्रेन से आप आराम से लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। इस समय राजस्थान में गर्मी हो गई है, ऐसे में वंदे भारत के एसी डिब्बे आपकी यात्रा को आरामदायक बना देंगे। दरअसल, घूमने की इच्छा रखने वाले लोग, ट्रेन या बस से सफर करने में परेशान हो जाते हैं। इसलिए वह घूमने के लिए कम समय में यात्रा करने वाले साधन का चयन करते हैं।
इस समय लगातार भारत सरकार नई वंदे भारत ट्रेन लाने पर काम कर रही है। श्रीनगर के लिए भी दिल्ली से सीधी वंदे भारत ट्रेन लाने पर काम चल रहा है। इसके अलावा आप लखनऊ, नागपुर, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु की यात्रा भी वंदे भारत से कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।