herzindagi
what should you not put in fridge

Refrigerator Hacks: इन लिक्विड सामान को फ्रिज में रखने की ना करें भूल

<span style="font-size: 10px;">Refrigerator Hacks: खाने और पीने की कुछ चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।&nbsp;</span>
Editorial
Updated:- 2022-09-30, 15:36 IST

खाने पीने के सामान को फ्रिज में रखना बहुत जरूरी होता है इसलिए हम लोग सामान इस्तेमाल करने के बाद उसे फ्रिज में रख देते हैं। हालांकि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्या आपको इस विषय की जानकारी है?

अधिकतर लोगों का इस सवाल का जवाब नहीं पता होगा। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे लिक्विड जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।

जैतून का तेल

dont olive oil in fridge

कुछ लोग जैतून के तेल को भी फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। ऐसा करने से जैतून के तेल का रंग बदल जाता है और उसमें हल्की-हल्की झाग भी दिखाई देती है। ऐसे में जैतून के तेल को फ्रिज से बाहर रखें।शेल्फ के अंदर जैतून का तेल रखना अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ेंःफ्रिज में फूड स्टोर करने का भी होता है एक तरीका

रूह अफजा

रूह अफजा में अधिक मात्रा में चीनी पाई जाती है। इस वजह से उसे फ्रिज में रखने से चीनी जम जाता है और रंग भी बदलने लगता है। ऐसे में बेहतर यही रहेगा कि आप रूह अफजा को फ्रिज में ना रखकर बाहररखें। इससे रूह अफजा बिल्कुल वैसा ही रहता है जैसा आप बाजार से लाए थे। (रूह अफजा कैसे बनाएं)

शहद

honey store

शहद को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है। यही कारण है कि हम जब शहद को फ्रिज में रखते हैं तो सख्त हो जाता है। इसके बाद शहद इस्तेमाल करने में बहुत दिक्कत होती है। साथ ही स्वादभी प्रभावित होता है। बेहतर रहेगा कि आप शहद को फ्रिज में ना रखकर बाहर ही स्टोर करें। वहीं अगर आपने पहले से ही शहद को फ्रिज में रखा हुआ है तो उसे गर्म पानी में डालकर पिघाल लें और इसके बाद से बाहर ही रखें।

इसे भी पढ़ेंःफ्रिज में खाना स्टोर करने का सही तरीका पंकज भदौरिया से जानें

रिफाइंड

रिफाइंड को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। रिफाइंड को फ्रिज में रखने से वो गाढ़ा हो जाता है। रिफाइंड के साथ-साथ मख्खन भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। दरअसल मक्खन को फ्रिजमें रखने से उसके ऊपर का कागज मक्खन चिपक जाता है।

तो ये थे कुछ ऐसे लिक्विड जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। बेहतर यही रहेगा कि आप सामान के ऊपर दिए डिस्क्रिपशन को पड़ लें। हर प्रोडक्ट के ऊपर डिस्क्रिपशन दिया गया होता जिसमें लिखा होता है कि उसे कहां रखना है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।