Gum Wall: आपने बहुत बार लोगों को दीवारों के बारे में बाते करते हुए देखा होगा। कोई ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की बात करता है, तो कोई कहता है कि दीवारों के भी कान होते हैं। ऐसे ही एक बेहद अलग दीवार के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। दरअसल अमेरिका के सिएटल में एक ऐसी दीवार है, जिसपर लाखों च्यूंगम लगे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
द गम वॉल (The Gum Wall)
- यूं तो अमेरिका में ढेर सारे टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, लेकिन सिएटल की गम वॉल लोगों के बीच अलग क्रेज रखती है। इस दीवार पर लगे च्यूंगम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह दीवार सिएटल के पाइक प्लेस मार्केट की मेन एंट्रेंस के पास बनी है।
- 50 फीट लंबी और 8 फीट ऊंची इस दीवार पर आपकी नजर जितनी भी दूर जाएगी, आपको वहां तक सिर्फ और सिर्फ च्यूंगम ही दिखाई देंगे। यही कारण है कि कुछ लोगों इस दीवार को क्रिएटिव वॉल के नाम से भी जानते हैं।
गम वॉल क्यों बनाई गई?
1993 में लोग थिएटर शो का इंतजार करते वक्त समय बिताने के लिए इस दीवार पर च्यूंगम चिपका देते थे। शुरुआत में थिएटर के कर्मचारियों ने दीवार को साफ रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन रोजाना ढेर सारे लोग रोज दीवार पर च्यूंगम लगा देते थे। (बबल गम से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स)
गम वॉल पर बनी हैं ढेर सारी आकृति
गम वॉल पर च्यूंगम लगाने का हर किसी का तरीका अलग होता है। कोई गम को पहले से लगे च्यूंगम पर चिपका देता है, तो कोई उससे कोई आकृति बनाता है। बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो च्यूंगम से अपना या किसी और व्यक्ति का नाम, या नाम का अक्षर लिख देते हैं।
सिर्फ एक ही नहीं है गम वॉल
अगर आप यह सोच रहे हैं कि सिर्फ सिएटल में ही एकमात्र गम वॉल है और यह सबसे प्रसिद्ध है, तो आप गलत हैं। कैलिफोर्निया के सैन लुइस ओबिस्पो में भी एक बबलगम स्ट्रीट है, जो बहुत फेमस है।
इसे भी पढ़ेंःजुलाई से विदेश घूमना पर्यटकों के लिए हो सकता है महंगा, जानें क्यों?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter, Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों