herzindagi
Tips To Consume Food Items In Right Way MAIN

खाने की इन चीज़ों में रखें कुछ बातों का खास ख़्याल

अगर आप अपने खाने में पोषकता को महत्व देती हैं तो आपको खाने की इन चीज़ों से जुड़ी ये बातें जरूर पता होनी चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2020-03-10, 12:10 IST

हम हमेशा अपने खान-पान के प्रति सजग रहते हैं और कोशिश करते हैं कि हम अपने परिवार के सदस्यों को पोषण भरा सेहतमंद खाना परोसें लेकिन कई बार जानकारी न होने के कारण अंजाने में हम कुछ खाने वाली चीज़ों को गलत रूप में खाते हैं और इनको सही ढ़ंग से खाने का तरीका नहीं जानते। हो सकता है आपको भी दही, स्ट्रॉबेरी और कीवी जैसे कुछ फ़ूड प्रॉडक्ट को खाने का सही तरीका मालूम न हों। तो आज हम आपको बताएंगे कि इस तरह की चीज़ों को खाते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

दही

Tips To Consume Food Items In Right Way INSIDE

जब भी आप घर में दही जमाती हैं तो आपने देखा होगा कि जमी हुई दही के उपर एक पानी की तरल परत दिखाई पड़ती है। अक्सर महिलाएं इस पानी को दही से निकालने के बाद ही दही को इस्तेमाल करती हैं। आप ऐसा बिलकुल न करें क्योंकि, दही के उपर वाले इस पानी में अधिक मात्रा में प्रोटीन और विटामिन-12 मौजूद होता है जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए आप इसको हिलाकर दही के साथ मिक्स करके ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: अगर जा रही हैं मुंबई तो Food के लिए फेमस इस रोड पर जाना न भूलें, यहां खाएं ये 10 डिश

कीवी

Tips To Consume Food Items In Right Way INSIDE

यह एक बहुत फायदेमंद फल है, इसके छिलके में अच्छी मात्रा में विटामिन-E और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।लेकिन हम में से बहुत सारे लोग कीवी को छिलका उतारकर खाते हैं जबकि इसके छिलके में इतनी पोषकता होती है जो शायद आप अपने एक टाइम के खाने में लेते हैं इसलिए इस फल का सेवन हमेशा छिलके सहित करना चाहिए।

 

टमाटर

Tips To Consume Food Items In Right Way INSIDE

यह एक ऐसी सब्जी है जिसका प्रयोग सलाद से लेकर चटनी बनाने तक सभी चीज़ों में होता है।लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पके हुए टमाटर का सेवन हमारी सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है।इसको पकाकर खाने से हमको इसमें मौजूद lycopene जैसा पोषक तत्व की अच्छी मात्रा मिलती है।जिससे ट्यूमर और दिल की बिमारियों का ख़तरा कम होता है।

स्ट्रॉबेरी

Tips To Consume Food Items In Right Way INSIDE

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसमें अच्छी मात्रा में फाइबर,एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं लेकिन यह एक ऐसा फल है जिसको हमेशा बिना काटे खाना फायदेमंद होता है क्योंकि काटने के बाद ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही इसके पोषक तत्व बहुत जल्दी ख़त्म हो जाते हैं। इसलिए इसको हमेशा साबुत ही खाएं।

 

इसे भी पढ़ें: चेन्नई के बेस्ट वेजिटेरियन रेस्टोरेंट्स जिनका स्वाद है असली पहचान

लहसुन

Tips To Consume Food Items In Right Way INSIDE

इसके भीतर allicin नाम का एंजाइम मौजूद होता है जो हवा के सम्पर्क में आने से और भी अधिक बढ़ जाता है। इसलिए लहसुन को प्रयोग करने से लगभग मिनट 10 पहले काटकर छोड़ देना चाहिए।इससे लहसुन की गुणवत्ता और भी बढ़ जाती है और यह आपकी सेहत को और भी अधिक फायदा पहुंचता है। इस तरह आप इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने खाने को और भी पोषक बना सकती हैं जिससे आपके परिवार के सदस्यों की सेहत को भी फायदा मिलेगा।

 Image Credit: (@bnbbox.it,vbagroup,cdn.prod.openfit)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।