herzindagi
what is feijoa

Feijoa Fruit: क्या आपने सुना है इस अजीबोगरीब फल फीजोआ का नाम? जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

Interesting facts of feijoa fruit: क्या आपने कभी फीजोआ फल का नाम सुना या कभी इसका स्वाद चखा है। अगर नहीं, तो आज हम आपको फीजोआ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-22, 01:39 IST

What Is Feijoa Fruit: हम रोजाना विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों का सेवन करते है, लेकिन इसके अलावा भी दुनिया में बहुत से ऐसे फल-सब्जियां हैं जिनके बारे में हमें नहीं पता होता है। बाजार में भी देसी और विदेशी दो तरह के फल बिकते हैं। इनमें  से कुछ के बारे में तो हम जानते हैं और कुछ का नाम हम पहली बार सुनकर कभी-कभी चौंक जाते हैं। दरअसल, इनको न तो हमने कभी खाया होता है और नहीं ही कभी इनके बारे में सुना। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसे ही अजीबोगरीब नाम वाले फल के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। जी हां, जिस फल के बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं उसका नाम फीजोआ (Feijoa Fruit) है।

क्या है फीजोआ फल ?

Feijoa Fruit

शायद आप में से बहुत कम ही लोगों ने इसके बारे में सुना होगा। यह अनोखा फल मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका का फेमस फ्रूट है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत और भी कई देशों में इसकी खेती की जाती है। यह फल भारत में भी मिलता है, लेकिन इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। फीजोआ ‘पाइनएप्पल ग्वावा’ और ‘ग्वावा स्टीन’ के नाम से भी फेमस है।

यह हरे रंग का छोटे आकार का फल होता है, जो अंदर से सफेद होता है। इसकी बाहरी परत थोड़ी खुरदुरी होती है, जबकि अंदर इसमें छोटे-छोटे बीज होते हैं। इसका स्वाद खाने में पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी और अमरूद के जैसा होता है। फीजोआ फल की महक भी काफी तेज होती है। फिजोआ फ्रूट में कई प्रकार के पोषक तत्व शामिल होते हैं। इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसको खाने से पाचन भी दुरुस्त रहता है। यह वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा, इस फल को खाने से आपकी स्किन भी ग्लोइंग रहती है।

ये भी पढ़ें: देश के ट्राइबल क्षेत्रों में खाई जाती हैं ये Lesser Known डिशेज

फिजोआ से जुड़े रोचक तथ्य

interesting facts about Feijoa Fruit

फिजोआ एक विदेशी फल है। भारत में इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। खाने में स्वादिष्ट लगने वाले इस फल से कई टेस्टी डिशेज भी बनाई जाती है। आप फिजोआ से स्मूदी, जैम, सलाद, आइसक्रीम, जूस और शेक भी बना सकते हैं। कुछ लोग इसका गूदा निकालकर भी खाते हैं। इस तेज महक वाले फल से ज्यादातर मीठी चीजें ही बनाई जाती हैं। यह फल न तो ज्यादा मीठा और न ही खट्टा होता है। यानी फीजोआ को मीठे और खट्टे फलों का कॉम्बिनेशन कहा जा सकता है।

What Is Feijoa Fruit jelly

यदि आप फीजोआ खरीदने जा रहे हैं, तो आप उसको दबाकर देखें कि वह  हल्का मुलायम है या नहीं। हल्का नरम और तेज खुशबू वाला फीजोआ ही पका हुआ होता है। पहली बार इस फल की खोज 19वीं सदी में हुई थी और दक्षिण अमेरिका के शहर ब्राजील, उरुग्वे, पैराग्वे और अर्जेंटीना में इसकी उत्पत्ति हुई थी। आज दुनियाभर में उसकी खेती होती है।

ये भी पढ़ें: क्या आपने कभी सुना है 'सेलेरिएक' का नाम? जानें इस अनोखी सब्जी से जुड़ी खास बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।