herzindagi
weirdest food combinations ever in hindi

क्या आपने आज तक इन अजीब फूड कॉम्बिनेशन को किया है ट्राई?

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में बड़े ही अजीब फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताने वाले हैं। इस लेख इस लेख को जरूर पढ़ें।</span>
Editorial
Updated:- 2022-11-23, 16:41 IST

क्या आप ने आज तक अजीबो-गरीब कॉम्बिनेशन वाले फूड खाएं हैं? पूरी दुनियाभर में कई ऐसे फूड कॉम्बिनेशन हैं जिनका महज नाम सुनकर ही आप अजीब फील करने लगेंगे। आज हम आपको इस लेख में खानों के कुछ अजीब कॉम्बिनेशन के बारे में बताने वाले हैं जिनके बारे में आज तक आपने नहीं सुना होगा, तो आइए जानते हैं इन अजीबो-गरीब खानों के बारे में।

मैगी बियर

beer

मैगी तो आपने खाई ही होगी और शायद बियर भी पी हो, लेकिन क्या आपने इन दोनों चीजों को साथ में खाया है? इस मैगी को बाकी मसालों के साथ ही बनाया जाता है लेकिन इसमें मिलाई जाती है बियर। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो इस मैगी बियर को एक बार जरूर ट्राई करें।

सटॉबेरी बिरयानी

strawberry biryani

बिरयानी सभी की पसंद होती है आप को भी होगी। लेकिन क्या आपने आज तक बिरयानी(ट्राई करें बिरयानी की वैरायटिज) के साथ सटॉबेरी की टॉपिंग खाई है? लेकिन कई जगहों पर इस तरह के अबीज फूड कॉम्बिनेशन को खाया जाता है। अगर आप घर पर बिरयानी बनाने की सोच रही हैं तो एक बार उसमें सटॉबेरी की टॉपिंग को जरूर ट्राई करें।

इसे जरूर पढ़ें-Year Ender: इस साल ये अजीबोगरीब Food Combos हुए थे वायरल, आपने देखे क्या?

चॉकलेट बर्गर

chocolate burger

बच्चों को बर्गर बहुत पसंद होता है। आमतौर पर बर्गर में आलू की टिक्की का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अगर आपको चॉकलेट बर्गर खिला दिया जाए तो! जी हां, आलू टिक्कि की जगह चॉकलेट कुकीज। यह सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन आप ट्राई जरूर कर सकती हैं।(20 मिनट में बनाएं ऐसे टिक्की)

चिप्स औरनुटेला

chips

शायद इस अजीब फूड कॉम्बिनेशन को आपने चखा होगा। नमकीन चिप्स के साथ मीठा नुटेलाफ्लेवर को बैलेंस करता है। आप चाहें तो इसे ट्राई कर सकती हैं। हम इसे अजीब के साथ-साथ फनी फूड कॉम्बिनेशन भी कह सकते हैं।

नुटेला बिरयानी

जिस तरह स्ट्रॉबेरी के साथ बिरयानी खाना अजीब है उसी तरह अजीब है नुटेला(नुटेला से बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज) के साथ बिरयानी। नमकीन और चटपटी बिरयानी के साथ मीठा नुटेला, इन दोनों को सोचकर ही अजीब हो जाए। आप चाहें तो इस कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती है। यह काफी अजीब है लेकिन ट्राई करने में कोई हर्ज नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें-कहीं बन रही दूध वाली मैगी तो कहीं कोल्ड ड्रिंक वाला ऑमलेट, बहुत ही अजीब हैं ये 5 वायरल फूड्स

क्या आपने आज तक कोई अजीबो गरीब कॉम्बिनेशन वाला खाना खाया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।