herzindagi
valentine day romantic celebration places in mumbai

मुंबई की इन जगहों पर मनाएं वेलेंटाइन डे, नहीं आएगा ज्यादा खर्च

बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कपल्स को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का कम समय मिलता है। ऐसे में वेलेंटाइन डे ही एक ऐसा दिन होता है, जिसमें वह अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने पार्टनर को खास महसूस करवाते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-13, 18:02 IST

वेलेंटाइन डे प्यार और रोमांस का खास दिन होता है, इस दिन कपल्स अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए बाहर घूमने जाना पसंद करते हैं। इस रोमांटिक डे पर अगर मुंबई में अच्छी लोकेशन की बात होती है, तो कपल्स के दिमाग में मरीन ड्राइव, जुहू बीच, बांद्रा बैंडस्टैंड, और गेटवे ऑफ इंडिया जैसी जगहों का नाम आता है। लेकिन अगर आप इस बार वेलेंटाइन डे के मौके पर इन जगहों से हटकर किसी खास जगह पर जाना चाहते हैं, तो यह यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ इंटरेस्टिंग जगहों के बारे में बताएंगे।

मुंबई का अनोखा म्यूजियम

valentine day romantic celebration places in mumbai1

वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए आप मुंबई के एक ऐसे म्यूजियम में जा सकते हैं, जहां से आपको वापस आने का मन नहीं होगा। यहां जाने के बाद पार्टनर आपसे बार-बार यहां जाने की जिद करने वाली है। सोशल मीडिया पर अक्सर इंटरैक्टिव म्यूज़ियम वायरल होते रहते हैं। यह ऐसे म्यूजियम होते हैं, जो भ्रम पैदा करते हैं। यह जगह ऐसे कपल्स को पसंद आएगी, जो फोटोज, ऑप्टिकल इल्यूज़न और रोमांचक अनुभव पसंद करते हैं। मुंबई में ऐसे कई म्यूजियम है, जो आपको इस तरह का रोमांचक अनुभव देंगे। इसके लिए आप पैराडॉक्स म्यूजियम भी जा सकते हैं। यहां ऐसी-ऐसी एक्टिविटी आप कर पाएंगे, जो आपकी आंखों और दिमाग को चकित कर देगा। 3D इल्यूजन और इन्फिनिटी रूम भी देख पाएंगे।

  • लोकेशन- श्रीनिवास हाउस, बॉम्बे जिमखाना के पीछे, जॉन कैथेड्रल स्कूल के पास, आज़ाद मैदान, किला, मुंबई, महाराष्ट्र

इसे भी पढ़ें- फरवरी में दोस्तों के साथ जाना चाहते हैं ट्रेकिंग पर, तो इन लोकेशन पर जा सकते हैं आप

बांद्रा किला

bandra kila

वेलेंटाइन डे पर अच्छी तस्वीरों के लिए और सुकून के पल बिताने के लिए लोकेशन ढूंढ रहे हैं, तो आप बांद्रा किला जा सकते हैं। यह मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में स्थित है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि प्रवेश निःशुल्क है। कपल्स को अगर किसी ऐसी जगह पर जाने का मौका मिलेगा, जहां खर्चा कम हो, तो इससे अच्छा और क्या होगा। अरब सागर के सुंदर नजारे को देखते हुए पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना, वाकई आपके वेलेंटाइन डे को यादगार बना देगा।

  • लोकेशन- बैरामजी जीजीभॉय रोड, बैंडस्टैंड प्रोमेनेड, मुंबई, महाराष्ट्र

इसे भी पढ़ें- मुंबई में रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, पार्टनर के साथ जरूर जाएं 

हैंगिंग गार्डन

valentine day romantic celebration places in mumbai2

पार्टनर के साथ कम खर्चे में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए हैंगिंग गार्डन भी बेस्ट जगह है। कपल्स को घर से बाहर निकलकर अक्सर ऐसी जगह पर जाना अच्छा लगता है, जहां वह घंटों बैठ सकें और बातें कर सकें। इसलिए आप हैंगिंग गार्डन जाने का प्लान बना सकते हैं। यह शहर की हलचल में एक शांत जगह है। पार्क की हरी-भरी हरियाली, काटी गई बाड़ें और शांत वातावरण इस जगह को घूमने के लिए बेस्ट बनाते हैं। यह मुंबई में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- रिज रोड, शिमला नगर, मालाबार हिल, मुंबई, महाराष्ट्र

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, wikipedia

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।