herzindagi
best trekking place to visit in february 2025

फरवरी में दोस्तों के साथ जाना चाहते हैं ट्रेकिंग पर, तो इन लोकेशन पर जा सकते हैं आप

दोस्तों के साथ ट्रेकिंग का आनंद लेने के लिए फरवरी से अच्छा समय और क्या होगा। साल की शुरुआत में अगर आप कहीं घूमने नहीं गए हैं, तो फरवरी में ट्रेकिंग का प्लान बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-11, 17:44 IST

अधिक सर्दी और अधिक गर्मी, दोनों ही समय पहाड़ों पर ट्रेकिंग के समय परेशानी खड़ी करते हैं। लेकिन फरवरी का महीने ट्रेकिंग के लिए बेस्ट है। इस समय मौसम साफ रहता है और बारिश की चिंता भी नहीं करनी पड़ती। न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा सर्दी की वजह से आप लंबा ट्रेकिंग प्लान भी कर सकते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ कुछ रोमांचक करना चाहते हैं, तो ट्रेकिंग का प्लान बना लें। इस समय पहाड़ी इलाकों पर आपको सर्दी का अहसास होगा, लेकिन जब आप मेहनत वाला काम करते हैं, तो शरीर गर्मी छोड़ता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फरवरी में ट्रेकिंग के लिए अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

लक्किडी व्यू पॉइंट

best trekking place to visit in february

ट्रेकिंग के लिए ऐसी जगहों का चयन बेस्ट होता है, जो आपको सुकून का भी अहसास करवाते हैं। हरे-भरे वातावरण वाली ऐसी जगहें, जहां ज्यादा भीड़ भी न हो और आप खुद को प्रकृति के करीब समझे। बैंगलोर से इस ट्रेक की दूरी 307 किमी है। लक्किडी वायनाड का एक और खूबसूरत स्थान है, इसलिए यहां यात्रा करना आपको अच्छा लगेगा। अगर आप कालीकट से लक्किडी तक ट्रेक करते हैं, तो आपको लगभग 58 किमी की दूरी तय करनी पड़गी। इसे पूरा करने में आपको 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। यह ट्रेकिंग के लिए अच्छी जगह है।

इसे भी पढ़ें- Trekking Places in Maharastra: ये हैं महाराष्ट्र की टॉप एडवेंचर एंड ट्रेकिंग जगहें, इन्हें एक्सप्लोर करना जन्नत से कम नहीं

केरल का नीलिमाला व्यू पॉइंट

best trekking place to visit in february 2025

बेंगलुरु वाले लोगों के लिए यह ट्रेकिंग के लिए अच्छी जगह है। यह बेंगलुरु से लगभग 282 किमी की दूरी पर है। यह स्थान उन लोगों को पसंद आएगा, जो कुछ रोमांचक करने के शौकीन है। हरे-भरे नजारे और सुखद मौसम की वजह से दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको ज्यादा कठिनाई नहीं होगी। नीलिमाला व्यू पॉइंट का समय सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक का है। इसलिए आपको सुबह ही ट्रेकिंग शुरू करनी पड़गी। बेंगलुरु के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- अकेले बना रही हैं ट्रैकिंग का प्लान, तो इन बातों का रखें ख्याल

केम्मनगुंडी ट्रेक

trekking

इस जगह पर एक बार अगर आप आ गए, तो खूबसूरती देखने के बाद आपका बार-बार मन होगा। केम्मनगुंडी की यात्रा किसी भी मौसम में की जा सकती है। लेकिन सितंबर से फरवरी के महीना अच्छा माना जाता है। यह कर्नाटक राज्य के चिक्कामगलुरु जिले में एक पहाड़ी जगह है, जहां लोग ट्रेक करके जाते हैं। यह ट्रेक एक खड़ी पहाड़ी वाला है। इसे पूरा करने में आपको लगभग 45 मिनट लग सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।