सर्दियां हो या गर्मियां घरों में दही तो हर मौसम में जमाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि थक्केदार दही जमाने के लिए कैसा तापमान और कौन से बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए? यदि नहीं तो आज के इस लेख में हम आपको दही जमाने के लिए कुछ बर्तनों के बारे में बताएंगे जिसमें दही जमाना परफेक्ट हो सकता है। यदि आप दही जमाने और स्टोर करने के लिए इन बर्तनों का उपयोग करते हैं तो आपके दही बिल्कुल बाजार जैसे परफेक्ट जमेंगे इसके अलावा जिन बर्तनों में आप दही जमाते हैं उनके गुण भी आपको दही खाने के साथ मिलते हैं इसलिए दही जमाने के लिए बर्तनों का चुनाव महत्वपूर्ण है।
सालों पहले जब घरों में स्टील, कांच और सिरेमिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता था तब लोग दही जमाने, मलाई रखने और छाछ रखने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया करते थे। मिट्टी के बर्तन में दही बहुत अच्छे से थक्केदार जमती है इसलिए डेयरी और होटल में दही जमाने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है। आप दही जमाने के लिए मिट्टी के बर्तन का उपयोग करें ताकि गर्मियों में आपकी दही थक्केदार जमें। इसके अलावा मिट्टी का बर्तन प्राकृतिक होने के कारण रिएक्ट नहीं करता है इसलिए दही के स्वाद पर भी किसी प्रकार का असर नहीं होता है। मिट्टी के बर्तन में जमी हुई दही जल्दी खट्टी नहीं होती है और कैल्शियम, आयरन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के गुण को बढ़ाता है।
यदि आपके पास मिट्टी के बर्तन नहीं है तो आप स्टील, सिरेमिक और कांच के बर्तन में जमा सकते हैं। ध्यान रखें कि दही जमाने के बाद इसे हर चार से पांच दिनों में बर्तन को बदलते रहें नहीं तो दही जल्द ही खराब हो सकते हैं। यदि आप बाहर रहते हैं और आपके पास फ्रिज नहीं है तो आप प्लास्टिक के एयर टाइट कंटेनर या बोतल में दही जमाकर स्टोर करें। इससे दही में हवा नहीं लगेगी और जल्दी खराब नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें: साइट्रिक एसिड से बढ़ाएं खाने का स्वाद, जानें कैसे किया जाता है उपयोग
दही जमाने के लिए आप सिरेमिक, स्टील, मिट्टी और प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन भूलकर भी पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों (कांसे के बर्तनों को साफ कैसे करें?) का उपयोग न करें। कांसे, पीतल और तांबे के बर्तनों में दही रखने या जमाने से ये रिएक्ट करते हैं और दही खाने लायक नहीं होती है साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: तरल खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
दही जामने के लिए आप मिट्टी के बर्तनों का उपयोग कर सकते हैं। आप दही जमाने के लिए कौन से बर्तन का इस्तेमाल करते हैं हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही टिप्स और ट्रिक पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।