पुराने से समय में रसोई और पूजा कक्ष में भगवान के पूजा-पाठ के लिए पहले कांसे का बर्तन इस्तेमाल किया जाता था। पहले तो ज्यादातर रसोई के बर्तन कांसे के होते थे। कांसे के धातु में खाना खाने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अब तो किचन में सिरेमिक, स्टील और फाइबर के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि कांसे के बर्तनों के दाम बी अन्य से काफी महंगे होते हैं इस लिए हर कोई इसे अब खरीद भी नहीं सकता। लेकिन आज भी बहुत से घरों में कासं के बर्तन देखने को मिल जाते हैं। क्या आपके घर में भी कांसे के बर्तन है जो इस्तेमाल के बाद काले या गंदे हो गए हैं और इसे आप रगड़-रगड़ कर थक गए हैं लेकिन यह साफ नहीं हो रहा है तो इन टिप्स को फॉलो करें और जल्दी ही बर्तनों को नए जैसे चमकाएं।
सामग्री
विधि
कांसे को साफ करने के लिए आप एक कटोरी में आटे का चोकर लें और उसमें सिरका और नमक मिलाएं और अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। विनेगर से ज्यादा अच्छा रिजल्ट मिलेगा इस लिए सिरका ही लें। अब इसे कांसे के बर्तन को साफ करने के लिए रगड़ें थोड़ी देर में बर्तन नए जैसा चमक जाएगा आप इसे डिटर्जेंट से एक बार फिर साफ कर लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें।
विधि
टूथब्रश की मदद से आप तांबे के बर्तन में आप अच्छे हार्पिक लगाएं और अच्छे से रगड़ लें। अब इसे साफ पानी से धो लें, इसे डिटर्जेंट या विम लिक्विड की मदद से एक बार साफ धो लें (कांसे के बर्तेन को कैसे साफ करें) और पानी में साफ धोने के बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछ ले ताकि पानी के छींटे बाद में काला न पड़ें।
इसे भी पढ़ें : किचन के इन 3 चीजों से पीतल के बर्तन को चुटकी में कर सकते हैं साफ
एक बाउल में दो चम्मच नमक, दो चम्मच मैदा और सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इससे बर्तन को अच्छे से रगड़कर साफ करें। जब बर्तन साफ हो जाए तो विम लिक्विड या डिटर्जेंट से फिर साफ करें और सूती के कपड़े से पोंछ कर सुखा लें।
इसे भी पढ़ें : 'पीतल' के बर्तनों को घर पर साफ रखने के टिप्स जानें
इन टिप्स की मदद से आप अपने पूजा में यूज होने वाले कांसे के बर्तन को साफ कर सकते हैं। ये तरीका आपको कैसे लगा हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें, ऐसे ही रेसिपीज पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।