Tourist Places Around Ratlam: देश मध्य में स्थित मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है। इस राज्य में ऐसी कई कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में स्थित रतलाम राज्य का एक प्रमुख और चर्चित शहर माना जाता है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि एक समय रतलाम भारत के प्रमुख वाणिज्यिक शहरों में से एक था।
यह सच है कि रतलाम मध्य प्रदेश का एक चर्चित शहर है और किसी न किसी वजह से चर्चा के केंद्र के रहता है, लेकिन इस शहर में घूमने के लिए बहुत कम ही जगहें मौजूद हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको रतलाम के आसपास में स्थित कुछ शानदार और मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
रतलाम के आसपास में स्थित किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले बांसवाड़ा पहुंचते हैं। यह खूबसूरत जगह राजस्थान में स्थित है। कहा जाता है कि बांसवाड़ा का नाम बांस के पेड़ों के कारण पड़ा है।
बांसवाड़ा, राजस्थान का एक ऐसा शहर माना जाता है, जहां सबसे अधिक बारिश होती है। इस खूबसूरत शहर को 'सौ द्वीपों का शहर' भी कहा जाता है। इसके अलावा, बांसवाड़ा, को राजस्थान में 'लोधी काशी' या 'छोटी काशी' भी कहा जाता है। बांसवाड़ा में आप कागदी पिक, डायलाब झील, बाई तालाब और मंदारेश्वर मंदिर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे ही पढ़ें: One Day Trip: दिल्ली के प्रदूषण से दूर भगवानपुर के पास में स्थित इन शानदार जगहों पर घूम आएं
रतलाम के पास में स्थित बांसवाड़ा प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत है, तो उज्जैन एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यह मध्य प्रदेश के टॉप डेस्टिनेशन में एक माना जाता है। उज्जैन भगवान शिव को समर्पित शहर माना जाता है।
जी हां, उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर का दर्शन के बड़े-बड़े हस्तियों के लिए विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं। शिप्रा नदी के किनारे स्थित यह शहर किसी जमाने में सम्राट विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी हुआ करता था। उज्जैन में आप महाकाल मंदिर दर्शन करने के अलावा, काल भैरव मंदिर, राम घाट, कालियादेह पैलेस, और भर्तृहरि गुफा जैसी प्रसिद्ध जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मंदसौर, मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत और चर्चित शहर है। कहा जाता है कि मंदसौर को प्राचीन काल में दशपुर के नाम से जाना जाता था। यह शहर प्रसिद्ध चंबल नदी के किनारे स्थित है। इस खूबसूरत शहर को पुरातात्विक और ऐतिहासिक विरासत का केंद्र माना जाता है।
मंदसौर, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ भगवान शिव को समर्पित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के लिए जाना जाता है। मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर के अलावा, गांधी सागर बांध, मंदसौर का कंवाला गांव और तेलिया तालाब जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग में मौजूद धार एक ऐतिहासिक और प्रसिद्ध शहर है। इस शहर को मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से एक माना जाता है। धार के बारे में बोला जाता है कि शहर की स्थापना परमार राजा भोज ने की थी। यह शहर माही नदी के पास स्थित है।
बेरन पहाड़ियों से घिरे धार को मध्य प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। इस शहर में स्थित भोजशाला और धार किला पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, धारेश्वर मंदिर और कालिका मंदिर भी सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं।
इसे ही पढ़ें: Warm Places: दिसंबर की ठंड में देश की इन गर्म जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट, खुशी से झूम उठेंगे
रतलाम के आसपास में अन्य और भी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-151 किमी दूर स्थित नीमच, करीब 138 किमी दूर स्थित देवास और करीब 140 किमी दूर स्थित इंदौर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।