अब बस कुछ ही समय में हम 2022 को अलविदा कहेंगे। आपको भी हमारी तरह यह सोचकर शौक लगा होगा कि अरे अभी तो 2022 आया था और अभी चला गया? जाते-जाते 2022 में हमने कई सारी चीजें देखीं। बॉलीवुड में कई शादियां हुईं, स्टार्स के बच्चे हुए, कई सितारों ने अलविदा कहा। इसके साथ ही देश और दुनिया में भी उथल-पुथल देखने को मिली।
इन सबके बीच में खाने को कैसे भूला जा सकता है। हर साल कुछ ऐसे फूड ट्रेंड होते हैं जो हमारे सिर चढ़ जाते हैं। कुछ फूड ट्रेंड बहुत फेमस होते हैं और कुछ बिल्कुल पसंद नहीं आते। हम भारतीय खाने के इतने शौकीन हैं कि हर चीज बड़ी चाव से खाना और परोसना करते हैं। चलिए आज आपको ऐसे ट्रेंड्स के बारे में बताएं जो इस साल गूगल सर्च पर सबसे ऊपर रहे।
क्या आप कभी सोच सकती हैं कि पौधों से भी मीट बनाया जा सकता है? हमारी कल्पना से परे ऐसा भी हो सकता है और हुआ है। इस साल प्लांट-बेस्ड मीट और अंडों का खूब चलन दिखाई दिया। इन अंडों ने लोगों की प्लेट पर अपनी जगह बनाई और टॉप सर्च बार पर शामिल रहा। इसे मूंग दाल से बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन होता है जो अंडे की तरह स्वाद और स्क्रैम्बल करता है। मूंग एक टिकाऊ फसल है, जो पोटेशियम, मैग्नीशियम और आहार फाइबर से भरपूर है। ऐसा माना जाता है कि प्लांट-बेस्ड या वीगन अंडे, मुर्गी के अंडों से ज्यादा हेल्दी होते हैं।
साउथ इंडियन फूड किसे पसंद नहीं होता? डोसा, इडली, सांभर, उत्पम के दीवानों की नॉर्थ इंडिया में भी की नहीं है, इसिलए शायद इस साल टॉप सर्च फूड पर रवा अप्पम भी रहा। रवा अप्पम स्वादिष्ट बॉल्स होती हैं जिसे नारियल की चटपटी चटनी के साथ खाया जाता है। यह ब्रेकफास्ट के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। इसे बनाने के लिए एक खास तरह का खांचा आता है जिसमें छोटे-छोटे 8-12 खाने होते हैं, जिसमें बैटर डालकर दोनों तरफ से सेका जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- Year Ender: साल 2022 में क्या आपको भी पसंद आए थे यही स्ट्रीट फूड?
यह एक और प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट है जिसने 2022 में गजब की लोकप्रियता हासिल की। डेयरी के विकल्प के रूप में इस प्लांट मिल्क को कई लोगों ने ट्राई किया। इसमें सैचुरेटेड फैट और चीनी की कम मात्रा होती है और यह अभी तक गैर-डेयरी दूध का सबसे टिकाऊ संस्करण प्रस्तुत करता है। हो सकता है आपको यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन एक मलाईदार कंसिस्टेंसी और इसका न्यूट्रल स्वाद जिसे आसानी से मीठा किया जा सकता है, अगले साल भी चर्चा में रह सकता है।
धीमी गति से पकाने की विधि के माध्यम से अटुकल सूप या पाया या बकरी के पैर का सूप बहुत ही पारंपरिक तरीके से पकाया जाता है। पारंपरिकरूप से, पाया सूप लकड़ी/कोयले पर रात भर रखे गए मिट्टी के बर्तन में तैयार किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है और सर्दियों में हड्डियों की मजबूती के लिए इसे खासतौर से पिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसके पोषक तत्व आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी बेहतर करते हैं।
आपने इस साल इस केक के बारे में बहुत सुना होगा, है ना? क्या आपको पता है कि आखिर ये बेंटो केक क्या होते हैं? बेंटो केक कोरियन केक हैं, जिन्होंने पिछले कुछ समय में हलचल मचा दी है। यह एक व्यक्ति के लिए काफी होता है, इसलिए बेंटो कहा जाता है। इन्हें लंच बॉक्स के नाम से भी जाना जाता है। यह छोटे मिनिमलिस्ट केक 2 से 4 इंच के होते हैं और 300 से 350 ग्राम्स इनका वजन होता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- Year Ender: साल 2022 में इन फूड्स का रहा ट्रेंड, जानिए आप भी
भारत में अचार न खाया जाए भले ऐसा कैसे हो सकता है। हर क्षेत्र में तरह-तरह के अचार बनते हैं और खाए जाते हैं। वैसे तो आम के अचार को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल मिर्ची का अचार कितना पसंद किया गया? जी हां, इस साल टॉप सर्च पर मिर्ची का अचार रहा। लोगों ने इसे बनाने का तरीका भी सीखा। हरी मिर्च के अचार अब सिर्फ छोले-भटूरे के साथ ही नहीं, बल्कि वैसे भी खूब खाया जाता है।
तो अब आप बताइए इनमें से आपने कितनी चीजें ट्राई की हैं? आपके हिसाब से बेस्ट क्या है, हमारे पेज पर कमेंट कर बताएं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। आगे भी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।