Beautiful Dams In India: अगर यह बोला जाए कि भारत की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम बांध भी करते हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। खासकर, मानसून के समय देश में स्थित कुछ डैम्स अपनी खूबसूरती और मनमोहक दृश्यों के लिए पूरे विश्व भर में फेमस है।
अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात और जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक ऐसे हजारों डैम्स मौजूद हैं जो देश के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। मानसून के समय इन डैम के आसपास घूमने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ ऐसे बांधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून के समय घूमने और आसपास का नजारा देखने के बाद आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा।
भारत में स्थित सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत बांध का नाम लिया जाता है तो टिहरी बांध जरूर शामिल रहता है। उत्तराखंड में भागीरथी नदी के ऊपर निर्मित यह बांध भारत का सबसे उंचा और दुनिया का 8वां सबसे उंचा बांध है।
यह खूबसूरत बांध लगभग 52 वर्ग किलोमीटर में है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और कई झीलों के बीच में स्थित यह डैम बेहद ही मनमोहक लगता है। मानसून के समय इस डैम के आसपास घूमने के लिए हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। कहा जाता है कि अन्य मौसम में यहां जेट स्कीइंग, वाटर स्कीइंग, राफ्टिंग, वाटर ज़ोरबिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों को एन्जॉय भी किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश फेमस और खूबसूरत बांधों का घर है। हिमाचल का भाखड़ा नांगल बांध एक ऐसा बांध है जो दुनिया भर में फेमस है। सतलुज नदी के ऊपर निर्मित यह बांध अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।
एशिया के दूसरे सबसे बड़े डैम के रूप में फेमस यह बांध मानसूनमें लाखों देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए ट्रैवल पॉइंट बन जाता है। जब पहाड़ों की ऊंचाई से इस डैम का नजारा देखा जाता है तो दिल खुशी से झूम उठता है। मानसून में आसपास की जगहें भी हरियाली से खिल उठती हैं।
इसे भी पढ़ें: एबॉट माउंट नहीं गए तो फिर उत्तराखंड आपका घूमना है बेकार
सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर निर्मित सबसे बड़ा और सबसे खूबसूरत बांध है। गुजरात में स्थित यह बांध पूरे राज्य के लिए पीने का पानी, सिंचाई और बिजली प्रदान करने का काम करता है। (भारत के 10 सबसे बड़े डैम)
यह देश का एक ऐसा बांध ही है, जिसे पर्यटक सुविधाओं को देखते हुए बांध को एक खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। यहां ऐसे कई ट्रैवल गाइड मौजूद रहते हैं, जो बांध की खूबसूरती से रूबरू करवाते हैं। मानसून के समय इस बांध के आसपास सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं।
विश्व के सबसे लंबे डैम्स से एक हीराकुंड बांध का निर्माण ओडिशा में महानदी पर किया गया है। कहा जाता है कि यह बांध दुनिया का सबसे लंबा मानव निर्मित बांध है। बांध की झील हीराकुंड जलाशय के नाम से भी फेमस है, जो एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। (भारत के 10 सबसे बड़े और लंबे पुल)
हीराकुंड बांध बहुउद्देशीय होने के साथ-साथ प्राकृतिक दृश्यों का भी स्थल है। मानसून और सर्दियों के समय इस बांध को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। बांध के आसपास स्थित पहाड़ों में ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। अन्य मौसम में यहां आप कई वाटर एक्टिविटीज का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून में मध्य प्रदेश की इन हसीन जगहों को एक्सप्लोर करने आप भी पहुंचें
केरल की खूबसूरती में सिर्फ चाय के बागान या समुद्री तट ही नहीं बल्कि, इडुक्की आर्क डैम भी चार चांद लगता है। इडुक्की आर्क डैम देश का पहला मेहराब बांध माना जाता है जो केरल के पेरियार नदी पर बना है।
दो पहाड़ियों के बीच में निर्मित यह बांध अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस माना जाता है। रिमझिम बारिश के समय यहां हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं और फोटोग्राफी करते हैं। बांध के आसपास बैकवाटर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि इस डैम से लगभग 780 मेगावाट बिजली का उत्पाद किया जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shutterstocks)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।