Top Monsoon Train Journeys In India: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन पहाड़, समुद्री तट या रेस्गिस्तान को एक्सप्लोर करना ही घूमना नहीं कहलाता है।
भारत में ऐसे कई रेल रूट हैं, जो पहाड़, झील-झरने, समुद्र और नदियों के बीच से गुजरते हैं। इसलिए जब भी कोई किसी स्थान पर घूमने का प्लान बनाता है, वो ट्रेन से ही सफर करना पसंद करता है ताकि सफर में मंत्रमुग्ध करने वाले दृश्यों को देखा जा सकें।
भारत में ऐसे कई रेल मार्ग हैं, जो मानसून में असीम खूबसूरती बिखेरने का काम करते हैं। इन रेल रूट के सफर पर निकलना किसी भी व्यक्ति के लिए जन्नत के बराबर हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको देश के टॉप 5 ऐसे रेल रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मानसून में एक्सप्लोर करना स्वर्ग के बराबर माना जाता है। आप भी जल्दी प्लान बनाएं।
देश के सबसे खूबसूरत और मनमोहक रेल रूट की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले कालका शिमला रेल रूट का ही नाम लेते हैं। यह रेल रूट हिमाचल की राजधानी शिमला को कालका से जोड़ने का काम करता है। यह रेल रूट टॉय ट्रेन के रूप में जाना जाता है।
करीब 96 किमी कालका-शिमला रेल रूट कई मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस रूट में ट्रेन सुरंगों से होकर भी गुजरती है। मानसून में जब ट्रेन इस रूट पर चलती है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का ही मन करता है। मानसून के साथ-साथ बर्फबारी के समय भी इस रेल रूट की खूबसूरती देखने लायक होती है।
इसे भी पढ़ें: Places To Visit In August: अगस्त में देश की इन शानदार जगहों पर पहुंचें, आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा
अगर आप बेंगलुरु के साथ-साथ गोवा की सीमा की खूबसूरती करीब से देखना चाहते हैं, तो मानसून में आपको एक बार बेंगलुरु टू गोवा ट्रेन सफर पर जरूर निकलना चाहिए। बेंगलुरु-गोवा रेल रूट करीब 500 किमी है।
बेंगलुरु-गोवा रेल रूट में जब ट्रेन पहाड़, घास के मैदान, नदियों और ऊंचे-ऊंचे ब्रिज से होकर गुजरती है, तो आसपास का दृश्य सिर्फ निहारने का कम करता है। मानसून में इस रेल रूट की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में यह रेल रूट रोमांटिक नजारा प्रस्तुत करता है।
जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर आजकल ओडिशा लाखों भक्त और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ऐसे में अगर आप जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के साथ कुछ अद्भुत दृश्यों से रूबरू होना चाहते हैं, तो फिर आपको भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर ट्रेन सफर पर निकल जाना चाहिए।
भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर रेलयात्रा एक अलग ही दुनिया प्रस्तुत करता है। यह रूट पूर्वी घाट से होकर मशहूर चिल्का झील की तरफ जाता है। सफर में चिल्का झील की असली खूबसूरती को निहारा जा सकता है। यह रूट ओडिशा के महशूर मल्याद्री जंगल के बीच से गुजरता है।
पहाड़ी इलाकों में चलने वाली ट्रेन में सफर करने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले दार्जिलिंग रेल रूट का जरूर नाम लेते हैं। यह रेल रूट अपनी अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है।
दार्जिलिंग से जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन कई अद्भुत और शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है। मानसून में जब ट्रेन पहाड़ों के बीच से ट्रेन गुजरती है, तो दिल खुशी से झूम उठता है। सफर में आप झील-झरनों के साथ-साथ चाय के बागानों को भी देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Train Running Status: गूगल मैप्स पर भी ऐसे चेक कर सकते हैं लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस
मंडपम-रामेश्वरम रेल रूट दुनिया के सबसे खूबसूरत रेल यात्रा में से एक हो सकता है। यह रूट तमिलनाडु के रामेश्वरम को मंडपम शहर से जोड़ने का काम करता है।
मंडपम-रामेश्वरम रेल रूट देश के दूसरे सबसे लंबे ब्रिज, पम्बन ब्रिज से होकर गुजरता है, जो करीब 2.2 किमी है। इस रेल यात्रा में आप दूर-दूर तक समुद्र के नीले पानी को देख सकते हैं। मानसून में इस रेल रूट का सफर करना बेहद ही रोमांचक माना जाता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@x,shimlatourism
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।