नोएडा में बच्चों और दोस्तों के साथ बना रहे हैं मस्ती का प्लान, तो वीकेंड पर इन जगहों पर जाएं

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग इन मनोरंजक पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां मस्ती करने के लिए आपको एक से एक चीजें मिलेंगी।

 amusement park in noida

मनोरंजक पार्क में जाना हर किसी को पसंद होता है। यहां एक से एक झूले आपके खराब मूड को भी तरोताजा बना देते हैं। अक्सर लोग इन जगहों पर अपने दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हैं। वीकेंड पर अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों को नोट कर के रख लें। क्योंकि यहां जाने के बाद आप भी बच्चे बन जाएंगे।

यहां की सबसे खास बात यह है कि मस्ती करने के साथ-साथ आपको खाने के लिए भी ढेर सारी चीजें मिल जाएंगी।

वर्ल्ड्स ऑफ वंडर्स

WATER PARK

WOW के नाम से भी जाना जाने वाला यह प्लेस केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि युवाओं के लिए भी फेमस है। ये जगह नोएडा में एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए सबसे खास मानी जाती है। वर्ल्ड ऑफ वंडर में स्लाइडिंग का अलग ही मजा है। इसके साथ ही, आपको यहां तैरने के लिए लेजी रिवर भी देखने को मिलेगा। आप वॉटर पार्क के लिए टिकट ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। एडवेंचर एक्टिविटी के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो जल्दी ही जाने का प्लान बना लें।
  • लोकेशन- सेक्टर 38ए, नोएडा
  • निकटतम मेट्रो स्टेशन- बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से वर्ड्स ऑफ वंडर के बीच की दूरी केवल 1.2 किमी है।
  • समय- सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
  • नोट- वाटर पार्क और मनोरंजन पार्क का प्रवेश शुल्क दिन और समय के आधार पर अलग-अलग होता है।
  • टिकट प्राइस- बच्चों के लिए यहां फीस 699 रुपये है।
  • वयस्कोंके लिए प्राइस 1099 है।

किडज़ानिया, नोएडा

KIDZANIA

ये एक इनडोर गेमिंग प्लेस है। जहां एक साथ आपको कई एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। ये जगह बच्चों के लिए खास है, क्योंकि यहां उन्हे सीखने के लिए चीजें मिलेंगी। बच्चों के लिए इसे एक मिनी लर्निंग सिटी कहा जाता है। यहां आपको 100 से भी ज्यादा चीजें करने को मिलेंगी। आप वीकेंड पर बच्चों को अच्छी चीजें सीखाने के लिए यहां ले जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- नोएडा के ये हैंगआउट डेस्टिनेशन रात में लगते हैं बेहद खूबसूरत, एक बार आप भी जरूर जाएं

स्काई जंपर ट्रैम्पोलिन पार्क - नोएडा स्पेक्ट्रम

घंटो तक मस्ती करने का मजा लेना है, तो आप यहां जा सकते हैं। ट्रैम्पोलिन पार्क के अंदर आपको कई एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। अगर आप पार्क में 8 घंटे तक लगातार मस्ती करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अलग से पास ले सकते हैं। 8 घंटे के लिए प्रति पास आपको 1499 रुपये देने होंग।

  • लोकेशन- स्काई जंपर ट्रैम्पोलिन पार्क, सेक्टर-75, सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के पास, नोएडा
  • समय- सुबह 11:30 बजे से रात 9 बजे तक
  • प्राइस- 30 मिनट के लिए 50 0 रुपये
  • 60 मिनट के लिए 700 रुपये
  • 90 मिनट के लिए 900 रुपये

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP