दिवाली की छुट्टियों में बच्चे कर रहे हैं कहीं घूमने की जिद, तो बेंगलुरु की इन जगहों पर ले जाएं घुमाने

दिवाली पर बच्चों को बाहर घुमाने से वह विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं और रीति-रिवाजों को करीब से समझ सकते हैं। घर से बाहर यात्रा करने पर बच्चे आत्मनिर्भर भी बनते हैं। इसलिए माता-पिता को उन्हें समय-समय पर कहीं घुमाने का प्लान बनाते रहना चाहिए।
top 3 kids places in bengaluru to visit in diwali weekend 2024

दिवाली पर स्वच्छता और पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाती है। इसके अलावा रंग-बिरंगी लाइटें बच्चों को आकर्षित करती है। दिवाली की सजावट हर साल लोग अलग तरह से करना पसंद करते हैं। बड़े शहरों के प्रमुख बाजार, मेलों और उत्सव वाले स्थल और भी ज्यादा सुंदर लगते हैं। इन छुट्टियों में आप बच्चों को अलग-अलग जगह लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताएंगे।

एयरोस्पेस संग्रहालय, बेंगलुरु

top 3 kids places in bengaluru to visit in diwali weekend

बच्चों को प्लेन देखना और उससे खेलना अच्छा लगता है। अगर कभी उनके घर की छत से प्लेन उड़ने की आवाज भी आती है, तो वह फौरन खिड़की और बालकनी से देखने के लिए बाहर की तरफ भागते हैं। अगर आपका इतना बजट नहीं है कि आप बच्चों को फ्लाइट में बिठा पाएं, तो आपको यह जगह पसंद आएगी। यह एक ऐसा म्यूजियम हैं, जहां विमान प्रेमियों को बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इसके अलावा कैसे 1940 के बाद देश-विदेश में विमान की संख्या ने विकास पकड़ा, इसकी भी तस्वीरें यहां बच्चे देख पाएंगे। केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि माता-पिता को भी यहां आना अच्छा लगेगा।यहबेंगलुरु में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।

श्री रामदेवरा मंदिर

मंदिर का वातावरण बहुत शांतिपूर्ण है। यहां दिवाली पर खास तरह से सजावट होती हैं। सड़कें जय श्री राम के झंडों से भर जाती हैं। हर कोई दिवाली पर जय श्री राम का अभिवादन कर रहा होता है। दिवाली की छुट्टियों में यहां आना आपके और आपके बच्चों के लिए अच्छा दिन हो सकता है। यह बहुत ही सुंदर और विशाल मंदिर। मंदिर में सफेद संगमरमर और प्राचीन वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी।

  • लोकेशन- XQ94+8C5, इम्मादी हल्ली मेन रोड, श्री राम मंदिर के पास, हागादुर, इम्मादी हल्ली, व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु
  • समय- प्रातः 6:30 से 10:30 और शाम 5:30 से 8:30

यूबी सिटी मॉल

mall

अगर आपको दिवाली पर सुंदर सजावट देखनी है, तो आप इस मॉल में बच्चों को ले जा सकते हैं। बच्चों की तो यह जगह फेवरेट है, लेकिन दिवाली पर यह और ज्यादा सुंदर लगती है। यूबी सिटी मॉल बैंगलोर में एक प्रमुख शॉपिंग और मनोरंजन स्थल है। मॉल में विभिन्न प्रकार के ट्रेंडी रेस्तरां और स्टोर मिलेंगे। बच्चों के लिए तरह-तरह का कार और बाइक भी है।

  • लोकेशन- 24, विट्ठल माल्या रोड, केजी हल्ली, डी'सूजा लेआउट, अशोक नगर, बेंगलुरु

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP