भारत की सिलिकॉन सिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरु, जो पर्यटकों को ट्रैवल लिस्ट में शामिल रहती है। यहां आपको मनोरंजन के लिए कई जगहें मिलेंगी। इसमें सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, कलात्मक और प्राकृतिक सुंदरता के कई स्थान है। अक्सर वीकेंड पर लोग अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन शहर में रहकर एक ही जगह बार-बार घूमना उन्हें पसंद नहीं आता।
अगर आप शहर के बाहर जाएंगे, तो खर्चा भी ज्यादा रहता है। इसलिए हर वीकेंड पर घूमने वाले लोग अपने शहर में कोई अच्छी जगह ढूंढते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु में बच्चों के साथ शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगहों के बारे में जानकारी देंगे।
आप बच्चों को शाम के समय लाइट और साउंड शो दिखाने के लिए ले जा सकते हैं। वैसे तो बेंगलुरु कई पार्कों और बगीचों का घर है, लेकिन इंदिरा गांधी म्यूजिकल फाउंटेन पार्क का नजारा हर जगह से खास है। यहां आप शाम के समय और छोटी पिकनिक के लिए आ सकते हैं। शहर के मध्य भाग में स्थित इस जगह को शाम के डांसिंग फाउंटेन शो के लिए जाना जाता है। यह बेंगलुरु के सबसे अच्छे पार्क में से एक है।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
शहर में रहकर घूमना है, तो आप अपने बच्चों के साथ अपनी कार या बाइक से हवाई अड्डे तक यात्रा के लिए निकल सकते हैं। साफ और चमकदार सड़के, ठंडी हवा और खाने पीने के स्ट्रीट फूड बच्चों को पसंद आएंगे। आप रात के समय आइस क्रीम पार्टी के लिए भी यहां आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में यहां मिलेगा स्काईडाइविंग और जिप लाइन जैसी एक्टिविटी का मजा, पार्टनर के साथ जाएं मस्ती करने
बच्चों को पानी में चलती तरह-तरह की मछलियों को घूमना पसंद करते हैं। यह बेंगलुरु के कस्तूरबा रोड पर अद्भुत कब्बन पार्क के प्रवेश द्वार पर स्थित है। इसे कर्नाटक राज्य सरकार, मत्स्य पालन विभाग द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इसे सरकारी एक्वेरियम के रूप में भी जाना जाता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।