herzindagi
how to know sweet grapes

खट्टे और मीठे अंगूर में पता करना है डिफरेंस, तो खरीदते वक्त फॉलो करें ये टिप्स

मार्केट में अंगूर का सीजन आ चुका है, हरे और काले रंग के अंगूर मिलने शुरू हो चुके हैं। ऐसे में यदि आपको खट्टे और मीठे अंगूर में डिफरेंस जानना है, तो खरीदते वक्त इन टिप्स को फॉलों करें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-10, 11:06 IST

ताजे और मीठे अंगूर खाना भला किसे पसंद नहीं। जनवरी समाप्त होने के साथ-साथ बाजार में अंगूर मिलने शुरू हो जाते हैं। लाल, हरे और काले ये तीन तरह के अंगूर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। हर कोई मीठे अंगूर खाना पसंद करते हैं, ऐसे में यदि आप बाजार जाते हैं और आपको ज्यादातर खट्टे अंगूर ही मिल जाते हैं, तो आज हम आपके अंगूर खरीदने के कुछ सीक्रेट टिप्स बताएंगे। ये टिप्स आपको दुकानदार कभी नहीं बताएंगे। इन टिप्स को जानने के बाद आप आसानी से खट्टे, मीठे और फ्रेश अंगूर में फर्क पता कर पाएंगे। चलिए बिना देर किए जान लेते हैं अंगूर खरीदने के कुछ सीक्रेट टिप्स...

अंगूर का आकार

आप सभी ने यह जरूर देखा होगा कि अंगूर कई सारे आकार में आते हैं, कुछ छोटे, तो कुछ बड़े होते हैं, वहीं कुछ अंगूर के आकार लंबे तो कुछ के गोल होते हैं। इन सभी में जिस अंगूर का आकार लंबा होगा, वही मीठे अंगूर की पहचान है। लंबे और पतले आकार वाले अंगूर खट्टे नहीं होते, वो स्वाद में काफी मीठे और स्वादिष्ट लगते हैं।

गुच्छे में खरीदें अंगूर

tips to buy sweet grapes

यदि आपको ताजे अंगूर खरीदने हैं, तो हमेशा गुच्छे में खरीदें। कई बार दुकानदार दाम सस्ते कर बिना गुच्छे वाले अंगूर बेच देते हैं। बिना गुच्छे के अंगूर फ्रेश नहीं होते हैं और उनकी खराब होने की संभावना अन्य से ज्यादा होती है।  

इसे भी पढ़ें: फ्रेश स्ट्रॉबेरी खरीदने के अमेजिंग हैक्स आपके आएंगे बहुत काम 

अंगूर का रंग देखें

अंगूर पका है या नहीं यह पहचानने के लिए रंग पर विशेष ध्यान दें, लाल अंगूर (अंगूर की रेसिपी) जब गहरा बैंगनी रंग का हो तभी खरीदें, वहीं काले अंगूर पकने के बाद गहरे नीले रंग का हो जाता है और हरा अंगूर हल्का पीला रंग का होता है। मीठे अंगूर खरीदते वक्त अंगूर के रंग का विशेष ध्यान दें।

अंगूर के तने पर ध्यान दें

स्वस्थ और फ्रेश अंगूर का तना हरा और लचीला होता है, वहीं अंगूर का तना भूरे रंग है तो उसे पेड़ से तोड़े हुए काफी वक्त हो चुका होता है और जल्दी ही फल खराब हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अचार बनाने से पहले जान लें हरी मिर्च खरीदने के अमेजिंग टिप्स  

अंगूर की सफाई कैसे करें

how to pick sweet grapes at the grocery store

अंगूर को जल्दी पकाने और ग्रोथ के लिए पौधे में कई तरह के केमिकल का उपयोग किया जाता है। ऐसे में आप अंगूर की सफाई करने के लिए एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडाऔर आधा कप सिरका डालकर मिक्स करें। अब इस घोल में अंगूर को डुबोकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद अंगूर को साफ पानी से धोकर खाने के लिए सर्व करें।

अंगूर को कैसे स्टोर करें?

अंगूर को जिस भी डिब्बे और कंटेनर में रख रहे हैं उसमें नमी या पानी न हो, नहीं तो अंगूर जल्दी सड़ जाएंगे। अंगूर को खराब होने या सड़ने से बचाने के लिए कभी भी पानी में धोकर अंगूर को स्टोर न करें। यदि आपको अंगूर धोना ही है तो खाने से पहले धोकर खाएं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।