फ्रेश स्ट्रॉबेरी खरीदने के अमेजिंग हैक्स आपके आएंगे बहुत काम

अगर आपको स्ट्रॉबेरी खरीदना बिल्कुल भी नहीं आती, तो इन ट्रिक्स की मदद लें और अपने पैसे बर्बाद होने से बचाएं। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप स्ट्रॉबेरी खरीद सकते हैं।   

 
how to buy perfect strawberries in hindi

स्ट्रॉबेरी देखने में जितना सुंदर फल लगता है, खाने में भी इसका स्वाद उतना ही शानदार होता है। कई लोग स्ट्रॉबेरी को सीधा खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग स्ट्रॉबेरी से स्वादिष्ट डिशेज बनाते हैं। कई लोग इसका स्लाइस को सलाद में मिक्स करके खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग इसका जूस बनाकर भी पीना पसंद करते हैं।

यही वजह है कि मार्केट में स्ट्रॉबेरी में आती रहती हैं, खासकर तब जब इसका मौसम आता है तो इसकी कई तरह की वैरायटी आने लगती हैं। हालांकि, आप अपने बजट के अनुसार अच्छी वैरायटी की स्ट्रॉबेरी आसानी से खरीद सकते हैं, लेकिन कई बार इस बात का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि यह स्ट्रॉबेरी किस किस्म की है क्योंकि सभी स्ट्रॉबेरी दिखने में एक जैसे ही लगते हैं।

इसलिए अच्छी स्ट्रॉबेरी का सेलेक्शन करना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि स्ट्रॉबेरी ऊपर से दिखने में तो बिल्कुल सही होती हैं, लेकिन अंदर से खराब निकल जाती हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सस्ती स्ट्रॉबेरी काफी महंगी खरीद लेते हैं।

ऐसे में जब भी आप बाजार से स्ट्रॉबेरी खरीदने जाएं, तो मीठी और अच्छी स्ट्रॉबेरी का चुनाव करने के लिए हमेशा कुछ चीजों पर ध्यान दें जैसे- स्ट्रॉबेरी का वजन, स्ट्रॉबेरी का रंग, स्ट्रॉबेरी की क्वालिटी आदि। हालांकि, एकदम परफेक्ट स्ट्रॉबेरी खरीद पाना मुश्किल है, लेकिन आप इन टिप्स की मदद से बेकार स्ट्रॉबेरी खरीदने से बच सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।

मुलायम स्ट्रॉबेरी खरीदने से बचें

How do you buy good strawberries

जब भी आप स्ट्रॉबेरी खरीदने के लिए जाएं, तो थोड़ी सख्त स्ट्रॉबेरी ही खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार हम बस मुलायम और रस या नमी से भरपूर स्ट्रॉबेरी का चुनावकरते हैं। हालांकि, इन स्ट्रॉबेरी का स्वाद तो अच्छा होता है, लेकिन ये हेल्दी नहीं होती हैं।

इसलिए स्ट्रॉबेरी खरीदने से पहले, यह देखने के लिए कंटेनर के नीचे की जांच करें कि क्या कागज पर दाग लगा है या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा नमी वाले स्ट्रॉबेरी में आसानी से फफूंदी लग जाती हैं और ये तेजी से खराब होने लगती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Cleaning Tips: इस एक चीज से चमकेगा किचन का कोना-कोना

स्ट्रॉबेरी का रंग जरूर देखें

How do you buy strawberries

स्ट्रॉबेरी चुनने में रंग को भी देखना बहुत जरूरी है। अगर तनों के आसपास सफेदी नजर आती है, तो स्ट्रॉबेरी मीठी होगी और ताजी होगी। साथ ही, आप थोड़ी चटक लाल रंग वाली स्ट्रॉबेरी भी खरीद सकते हैं क्योंकि यह खाने में बहुत टेस्टी होती हैं।

ऐसी स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे शरीर को मिलते हैं और ज्यादा दिन तक चलती भी हैं। ऐसे में जब भी आप स्ट्रॉबेरी खरीदने के लिए जाएं, तो इसके कलर पर भी ध्यान दें। यकीनन आपको काफी मदद मिलेगी और आप आसानी से स्ट्रॉबेरी खरीद सकते हैं।

छोटी स्ट्रॉबेरी खरीदें

ताजी स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ यह देखना भी जरूरी है कि इसका स्वाद कैसा है। अगर स्ट्रॉबेरी का स्वाद ही अच्छा नहीं होगा, तो इन्हें खरीदने का क्या फायदा। ऐसे में बेहतर होगा कि छोटे आकार की स्ट्रॉबेरी का चुनाव करें, क्योंकि ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती हैं। (स्ट्रॉबेरी की ये लजीज रेसिपीज)

छोटे रसदार स्ट्रॉबेरी में स्वाद होता है, जब कि बड़े आकार वाले स्ट्रॉबेरी में अधिक पानी होता है, जो स्वाद को खराब कर देता है। तो जब आप स्ट्रॉबेरी चुनते हैं, तो इन बातों का खास ध्यान रखें।

स्ट्रॉबेरी खरीदते वक्त क्वालिटी का रखें ध्यान

How do you buy good strawberries in hindi

आजकल बाजार में स्ट्रॉबेरी की कई सारी किस्में उपलब्ध हैं जैसे- अल्पाइन अलेक्जेंड्रिया, स्वीट चार्ली, कैमरोजा और ओजार्क ब्यूटी आदि। हालांकि, हर स्ट्रॉबेरी की क्वालिटी, कीमत और फायदे अलग-अलग होते हैं। इसलिए स्ट्रॉबेरी खरीदते वक्त आप इसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें, क्योंकि कुछ लोग बेकार क्वालिटी की स्ट्रॉबेरी महंगे भी खरीद लेते हैं। बेहतर होगा कि आप कैमरोजा किस्म की स्ट्रॉबेरी ही खरीदें।

इसे जरूर पढ़ें-चुटकियों में चमक उठेगा गैस बर्नर, इस एक चीज से करें साफ

हरी पत्तियों वाली स्ट्रॉबेरी का चुनाव करें

हरी पत्तियों वाली स्ट्रॉबेरी खरीदने से आपको काफी फायदा होगा। पत्तियों से इसकी ताजगी का एहसास हो जाएगा, असल में ताजी होती हैं। आप इन्हें थोड़े दिनों के लिए घर पर स्टोर कर सकते हैं साथ ही, ये खाने में भी टेस्टी होती है।इस दौरान ध्यान देने वाली बात ये है कि आप सूखे पत्तियों वाली स्ट्रॉबेरी का चुनाव ना करें। हमेशा हरे पत्तेदार स्ट्रॉबेरी का ही चुनाव है और अच्छा रहेगा कि स्ट्रॉबेरी को सुगंध कर देखें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP