स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल आज हर घर में होता है। पानी उबालने से लेकर कई चीजें बनाने तक आप स्टील के बर्तनों का यूज करते हैं। खाना बनाने के लिए कुछ बर्तनों को सही माना जाता है और कुछ बर्तनों को सेहत के लिहाज से खराब माना जाता है। जहां तक स्टील के बर्तनों की बात है यह कुकिंग के लिए खराब नहीं होता है, लेकिन ऐसी कुछ चीजें हैं जो आप इसमें बना नहीं सकती हैं।
आज इस आर्टिकल में चलिए जानते हैं कि स्टील के बर्तनों में किन चीजों को पकाने से बचना चाहिए। इसके अलावा और क्या एहतियात हैं जो हमें बरतने चाहिए।
पहली बार स्टेनलेस स्टील के कुकवेयर का इस्तेमाल करने वालों की एक बड़ी शिकायत यह है कि खाना नीचे से चिपक जाता है। नॉन-स्टिक पैन के विपरीत, स्टेनलेस स्टील में कोई टेफ्लॉन कोटिंग नहीं होती है जो इसे स्टिक-प्रतिरोधी बनाती है। अगर आपका बर्तन नया है तो किसी भी चीज को पकाने के लिए तेज आंच पर न बनाएं। पहले पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और फिर तेल डालकर मीडियम और धीमी आंच पर खाना पकाएं। तेज आंच पर तला नीचे से कमजोर पड़ने लगता है।
स्टेनलेस स्टील की सतहों में गड्ढे होना एक आम समस्या है। अगर आप स्टेनलेस स्टील में पानी उबालकर नमक डाल रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखें। पानी में उबाल आने से पहले उसमें नमक न मिलाएं पानी में ऑक्सीजन, नमक में क्लोराइड और स्टील में क्रोमियम इन गड्ढों को बनाने के लिए रिएक्ट करता है। इसलिए स्टेनलेस स्टील के कुकवेयर में पानी में उबाल आने से पहले कभी भी नमक न डालें।
इसे भी पढ़ें: स्टील के बर्तनों में कभी नहीं पकानी चाहिए ये चीज़ें
नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल हम आम ग्रिलिंग के लिए कर लेते हैं। एक बात का ध्यान रखें कि पतले तले वाले स्टील के पैन मे कभी भी ग्रिलिंग न करें। जब आप किसी चीज को ग्रिल या रोस्ट कर रहे हैं, तो उसे काफी देर आंच पर रखना होता है। इसके कारण मेटल को नुकसान पहुंच सकता है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि तेज और अनावश्यक आंच आपके कुकवेयर का सबसे बड़ा दुश्मन है।
खाना पकाने के स्प्रे के साथ समस्या यह है कि उनमें न केवल तेल होता है, बल्कि उसमें इमल्सीफायर, एंटी-फोमिंग एजेंट और प्रोपेलेंट्स आदि होते हैं। इमल्सीफायर एक चिपचिपा, पका हुआ लेप बनाने की प्रवृत्ति रखते हैं। कुकिंग स्प्रे एक बार स्टील के बर्तन में चिपक जाए तो इसे निकालना बहुत मुश्किल होता है।
क्या आपने कभी स्टील के बर्तन में किसी चीज को डीप फ्राई किया है? क्या कभी ऐसा कोई विचार आपको आया है? यह एकदम गलत है। इसका एक स्मोक पॉइंट होता है, जब आप फैट वाली चीजें या डीप फ्राई (डीप फ्राई करने का सही तरीका) करते हैं तो वो स्मोक पॉइंट से ज्यादा आगे पहुंच जाता है। आपने देखा होगा कि स्टील में इस तरह की चीजें पकाने से आपने शायद इस प्रक्रिया के बाद पीले, थोड़े चिपचिपे प्रभाव देखे होंगे।
इसे भी पढ़ें: एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें
अगर आपके किचन में कोई खराब पड़ा स्टील का बर्तन है तो आपने यही गलतियां उसके साथ की होगी। स्टील में खाना बनाते वक्त इन चीजों का ध्यान रखें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।