मिट्टी के बर्तन पहली बार इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम

मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल आजकल हर घर में हो रहा है, ऐसे में क्या आपको पता है कि पहली बार मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करते वक्त हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? यदि नहीं तो चलिए जानते हैं। 

 
how to use clay pots for cooking

मिट्टी के बर्तन में पके हुए खाने की बात ही कुछ और होती है। खाने में स्वादिष्ट होने साथ-साथ इसमें तैयार खाने के हमारे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मिट्टी के बर्तन का उपयोग कर आजकल बहुत लोग करने लगे हैं। इसमें तैयार खाने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए हर कोई आजकल मिट्टी के मटके में पानी भरने से लेकर चावल और सब्जी पकाने तक कई चीजें तैयार की जाती है। ऐसे में क्या आपको पता है कि पहली बार मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करने से पहले हमें क्या करना चाहिए, जिससे वह ज्यादा मजबूत रहे। अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि मिट्टी के बर्तन बहुत जल्दी टूट जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आपका बर्तन जल्दी टूटे नहीं और मजबूत बने।

पहली बार मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम

things to do before using clay utensils

सूती के कपड़े से साफ पोंछ लें

मिट्टी के बर्तन को बाजार से खरीदकर लाने के बाद सूती के कपड़े से साफ पोंछ लें। सूती के कपड़े से पोंछने से बर्तन में चिपकी हुई धूल साफ हो जाएगी।

24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें

मिट्टी के बर्तन को मजबूत बनाने के लिए उसे साफ कपड़े से पोंछ लें और उसे पानी में डुबोकर रखें। 25 से 30 घंटे तक मिट्टी के बर्तन (मिट्टी के बर्तन की सफाई कैसे करें) को पानी में डुबोकर रखने से बर्तन मजबूत होंगे और उसमें आप जो भी चीज पकाएंगे या पानी भरकर रखेंगे, तो वह ज्यादा सोखेगा।

स्क्रबर से करें गंदगी साफ

How do you season clay utensils

मिट्टी के बर्तन की सफाई बहुत जरूरी है, इसलिए आप 24 घंटे पानी में भिगोकर रखने के बाद उसे स्क्रबर से रगड़कर साफ करें। स्क्रबर से रगड़ने से बर्तन में जमी हुई गंदगी साफ हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इन तीन चीजों की मदद से करें मिट्टी के बर्तन की सफाई

तेल लगाएं

गंदगी साफ करने के बाद मिट्टी के बर्तन को धूप में सुखा लें। जब बर्तन अच्छे से सूख जाए, तो पोंछकर बर्तन के अंदर और बाहर दोनों तरफ अच्छे से तेल लगाएं। तेल लगाने से बर्तन मजबूत होते हैं और लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

पहली बार बनाएं चावल

मिट्टी के बर्तन की सफाई करने के बाद उसमें सबसे पहले चावल बनाएं। मिट्टी के बर्तन को यदि आप लंबे समय तक टिकाऊ बनाना चाह रही हैं, तो आप उसमें पहली बार चावल जरूर बनाएं। चावल का पानी या स्टार्च बर्तन को मजबूत बनाती है। पहली बार चावल बनाने के बाद चावल और स्टार्च को साफ कर सुखा लें और फिर उसे दूसरी चीजों के लिए उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें: आपके भी मटके से टपकता है पानी, तो ऐसे करें ठीक

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP