सोनीपत में पत्नी के साथ घूमने के लिए जाएं इन 3 जगहों पर, अच्छे खाने के साथ मिलेगा सुंदर नजारा

अगर आप रोज के काम से बोर हो गए हैं, तो आपको अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भले ही आप कहीं दूर घूमने नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन शहर में रहकर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।  
sonipat famous places to visit with wife

इससे आपका भी मन फ्रेश फील करता है और दिन भर घर के कामों में लगी पत्ती भी सुकून के पल बिता पाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोनीपत की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताएंगे। यहां आप अपने पार्टनर के साथ अकेले वक्त बिताने जा सकते हैं।

ख्वाजा खिज्र का मकबरा

khwaja

इस मकबरे का निर्माण लाल पत्थर के साथ 'कंकड़' ब्लॉक को मिलाकर बनाया गया है। ऐसे मकबरे आपको बहुत कम जगह देखने को मिलेंगे। माना जाता है कि इस मकबरे को इब्राहिम लोदी ने अपने शासनकाल में ख्वाजा खिज्र की याद में बनवाया था। अगर आप शहर में ही अपने पार्टनर के साथ कहीं जाना चाहते हैं, तो आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। इतिहास प्रेमियों को यह जगह पसंद आएगी।

  • लोकेशन- सोनीपत शहर के जटवाड़ा मोहल्ला में यह जगह स्थित है।

बाबा धाम मंदिर

baba dham

सोनीपत में आप पत्नी के साथ बाबा धाम मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर खुले इलाके में बनाया गया है। यह बड़ा मंदिर है, यहां दर्शन के बाद आप कुछ समय सुकून के पल बिता सकते हैं। यह मंदिर शहर का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मंदिर है। सोनीपत रेलवे स्टेशन से भी मंदिर की दूरी पास है। यहां मंदिर में आपको भगवान शिव, हनुमान, साईं बाबा की विशाल प्रतिमा देखने को मिलेगी। यहां लोग भगवान की मूर्ति के साथ तस्वीरें करवाते हैं। यह हरियाणा में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

मुरथल

अगर आपको किसी ऐसी जगह जाना है, जहां आप लंबे समय तक वक्त बिता सकते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। अच्छे खाने के साथ खुला वातावरण हर किसी को आकर्षित करता है। यहां तरह -तरह के ढाबे और झूले हैं। यहां फ्लाइट रेस्टोरेंट भी है, जहां आप बैठकर खाना खा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP