हर दिन ऑफिस जाने की वजह से लोग अपने काम से परेशान हो जाते हैं। काम में मन नहीं लगता और बोरियत फील होती है। इसलिए लोग काम से अलग कुछ अलग करना चाहते हैं। इसके लिए वह कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं, लेकिन कम बजट की वजह से यह भी पूरा नहीं हो पाता।
अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं और आपका बजट मात्र 2000 रुपये है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में घूम आएंगे।
इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान
अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, तो कम बजट में आप हरियाणा के पंचकूला में घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली से पंचकूला घूमने में आपको मात्र 2000 रुपये का खर्चा आएगा। आप ट्रेन, बाइक या बस के जरिए इस एक दिन के ट्रिप को पूरा कर सकते हैं।
- घूमने के लिए जगह- यहां आप मोरनी हिल्स, पिंजौर गार्डन और कैक्टस गार्डन जैसी कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
- टिकट प्राइस- दिल्ली से पंचकूला ट्रैवल के लिए ट्रेन और बस से आने जाने का खर्चा 400-500 रुपये तक आएगा।
- इसके बाद आपके खाने का खर्चा 500 रुपये तक आएगा।(स्पीति वैली घूमने जाने से पहले जान लें ये बातें)
- आप यहां रॉक-क्लाइम्बिंग करें, बोटिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं।
अलवर और भानगढ़
दिल्ली से एक दिन की ट्रिप के लिए अलवर जाने का प्लान बना सकते हैं। अलवर जिले में आप सरिस्का, भानगढ़, सिलीसेढ़ और अलवर शहर घूम सकते हैं। सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। यहां आप जंगल सफारी का मजा भी उठा सकते हैं।
- ध्यान रखें- इसके लिए आपको रात में ही ट्रेन या बस लेना चाहिए।(बेताब घाटी क्यों है इतना खास)
- यात्रा का सबसे अच्छा समय- यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक माना जाता है।
- दिल्ली से दूरी- 155 किमी है।
मथुरा और वृंदावन
दिल्ली से 200 किलोमीटर के अंदर घूमने के लिए ये जगह सबसे अच्छी है। मथुरा और वृंदावन दो ऐसी जगहें है, जो अपने धार्मिक महत्व के लिए जानी जाती है। यहां ट्रैवल करने से आप अपनी सारी परेशानियों को भूल जाएंगे। मथुरा भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है और वृन्दावन जहां उन्होंने अपना बचपन गुजारा है।
- घूमने के लिए जगह- यहां आप कुसुम सरोवर पवित्र जल में डुबकी, वैष्णो देवी धाम और भूतेश्वर मंदिर घूमने जा सकते हैं।
- ट्रिप की शुरूआत- यहां पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से रात में ही बस या ट्रेन लेना चाहिए।
- दिल्ली से दूरी- 161 किमी है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों