नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार साल 2024 का सबसे कूलेस्ट डेस्टिनेशन होगा भारत का ये प्लेस

अगर आप अगले साल यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह आर्टिकल एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। 

sikkim becomes most coolest destinations in india

साल का अंत होते ही हर जगह ठंड की चर्चा होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नवंबर, दिसंबर के महीने से ही देश में ठंड की शुरूआत हो जाती है। ठंड का मौसम लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में हर कोई आलसी भी हो जाता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें कंबल-रजाई से बाहर निकलने के मन नहीं होता। ट्रैवल लवर्स के साथ भी ऐसा ही है, लेकिन जैसे ही उनका कहीं घूमने जाने का प्लान बनता है, तो उनका सारा आलसपन दूर हो जाता है।

ट्रैवल लवर्स से अगर आप पूछेंगे, तो उनके लिए सबसे अच्छा मौसम ठंड का ही होता है। इसी मौसम में उन्हें घूमना ज्यादा पसंद होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा जारी किए गए एक रिपोर्ट के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपको ठंड पसंद नहीं है, फिर तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि साल 2024 में भारत की ये जगह सबसे ज्यादा ठंडी रहने वाली है।

लिस्ट में 30 जगहों का नाम शामिल

top three most coolest destinations in

हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा 2024 की 'कूलेस्ट डेस्टिनेशन' की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में पूरी दुनिया के 30 जगहों का नाम आया है।(साल 2024 में घूमने के लिए अच्छी जगह)

इसमें भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक सिक्किम जगह को सबसे ठंडा बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अगले साल 2024 में सिक्किम सबसे ज्यादा ठंडा रहेगा। टॉप 3 की लिस्ट जारी हुई है।

जिसमें ताइवान में ताइनान और चीन में शीआन के साथ भारत के सिक्किम का नाम आया है।

इसे भी पढ़ें- लगातार 5 दिनों तक गिरते हुए देखना चाहते हैं बर्फ, तो इन डेस्टिनेशन पर जाने का बनाएं प्लान

कहां स्थित है यह जगह

हिमालय की गोद में बसा सिक्किम भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है। यहां आने के लिए आपको दिल्ली और कोलकाता से सीधी उड़ानें मिल जाएंगी। इसी साल 2023 में सिक्किम तक के लिए फ्लाइट की शुरूआत हुई है।(जनवरी में फैमिली संग जाए यहां)

सीमा पर स्थित होने के कारण, यहां कुछ जगहों पर घूमने के लिए आपको परमिट की जरूरत होती है। ये जगह अपने ट्रैकिंग मार्ग, रंग-बिरंगे त्योहार और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा के लिए फेमस है। इसके साथ ही, ये जगह रेड पांडा का घर है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP