लगातार 5 दिनों तक गिरते हुए देखना चाहते हैं बर्फ, तो इन डेस्टिनेशन पर जाने का बनाएं प्लान

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां अगर आप ट्रैवल के लिए गए, तो बिना बर्फ देखें वापस नहीं आएंगे। 

 

continuous snowfall places in india

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और हर कोई घूमने का प्लान बना रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के मौसम में घूमने का मजा अलग ही होता है। अगर इस ट्रिप में आपको बर्फ गिरते हुए देखने का मौका मिल जाए, फिर तो ऐसा लगता है मानो आपका ट्रैवल करना सफल हो गया है।

अक्सर देखा जाता है कि लोग ऐसे इलाकों में ट्रिप का प्लान बनाते हैं, जहां बर्फ गिरती हो। लेकिन कुछ लोग बर्फ नहीं देख पाते, क्योंकि उनके वहां होने के दौरान बर्फ नहीं गिरती। वह 2 से 3 दिनों का ट्रिप प्लान तो करते हैं, लेकिन उन्हें बर्फ देखने का मौका नहीं मिल पाता। बिना बर्फ देखे उन्हें वापस आना पड़ता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां लगातार बर्फ गिरती है। इसलिए अगर आप यहां 2 दिनों का ट्रिप प्लान भी करेंगे, फिर भी आप बर्फ देखकर ही वापस आएंगे।

शिमला और मनाली में से कौन सी जगह है बेस्ट

Which Place Snows The Most In India

अक्सर शिमला-मनाली जाने वाले लोग यह समझ नहीं पाते कि बर्फ देखने के लिए कौन सी जगह बेस्ट है। अगर आप लगातार बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो आपको शिमला की बजाय मनाली जाने का प्लान बनाना चाहिए।

जनवरी के महीने में मनाली में इतनी बर्फ गिरती है कि आप बिना बर्फ देखें यहां से वापस नहीं आएंगे। इसके सिवा लोग लाइव स्नोफॉल देखना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें यह देखने का मौका नहीं मिलता।

ध्यान रखें कि अगर आपको लाइव स्नोफॉल देखना है, तो 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच मनाली का ट्रिप प्लान करें। इस बीच यहां आ लाइव बर्फ गिरते हुए देख पाएंगे। (साल 2024 में घूमने के लिए अच्छी जगह)

साथ ही, आप मौसम विभाग द्वारा मिलने वाली जानकारी पर भी ध्यान रखें। कई बार उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बर्फबारी नहीं होती, लेकिन उनके बताए हुए दिनों के एक से दो दिनों बाद आप बर्फ देख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Snowfall Places: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन मनमोहक जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें

सिक्किम

SIKKIM Place Snows The Most In India

सदियों पुराने पहाड़ों, बहती नदियों और शानदार घाटियों से भरी ये जगह बर्फ देखने के लिए बेस्ट है। यहां भी आप जनवरी में किसी भी दिन चले जाएं। लेकिन बर्फ देखे बिना वापस नहीं आएंगे। पिछले कुछ सालों में यह जगह भारत का सबसे अधिक देखे जाने वाला हिल स्टेशनों में से एक बन गया है। (इन जगहों पर बनाएं नए साल का जश्न)

यहां अगर आप भारी मात्रा में और लाइव बर्फ देखना चाहते हैं, तो लाचुंग जाने का प्लान बनाएं। सिक्किम का यह छोटा सा शहर जनवरी के महीने में आपको बस बर्फ से ही ढका हुआ नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें-जनवरी में फैमिली के संग भारत की हसीन और खूबसूरत जगहों पर छुट्टियां मनाने पहुंचें

जम्मू-कश्मीर

JAMMU Place Snows The Most In India

अगर आपको बर्फ देखना है, तो आपको जम्मू कश्मीर जाने का प्लान बनाना चाहिए। क्योंकि यहां अगर आप जनवरी के महीने में कभी भी जाएंगे, तो आपको बर्फ देखने का मौका मिलेगा ही।

साथ ही, अगर आप जनवरी 15 से फरवरी 15 महीने के बीच जाते हैं, तो आपको बर्फ गिरते हुए भी देखने का मौका मिलेगा। इसलिए अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां इसी महीने में जाने का प्लान बनाना चाहिए।

जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर ऐसी जगह है, जहां आप जनवरी में कभी भी जाएंगे, तो आपको बर्फ देखने को मिलेगी। यहां जब आप ट्रेन से ट्रैवल करते हुए आएंगे, तो आपको ऐसा लगेगा जैसा आपकी ट्रेन स्वर्ग में चल रही है।

चारों तरफ आपको बस बर्फ की चादर ही देखने को मिलेगी। आने वाले साल में जनवरी के महीने में श्रीनगर में कई दिनों तक बर्फबारी होने वाली है। यहां आपको स्नोमैन बनाने और स्नोबॉल लड़ाई करने में काफी मजा आएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP