गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। कभी कुछ, तो कभी कुछ.... दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप और तेज लू के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकलने से कतराने लगते हैं। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जिसकी वजह से लोग इस मौसम का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।
इसी लिस्ट में आम भी शामिल है, आम उन फलों में से एक है हमारी बचपन की यादें ताजा कर देता है। यह तो आप सभी को याद होगा ही कि गर्मियों की छुट्टियों में हम कैसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाल्टी भरे आम का लुत्फ उठाते थे। मीठे रसीले स्वाद से भरपूर इस फल का नाम सुनने भर से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है।
स्वाद से अलग आम खाने से सेहत को तमाम फायदे भी मिलते हैं। कई लोग इसके फायदों के लिए भी आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को पता ही नहीं होता कि आम उनके फेवरेट हैं। अगर आपको भी नहीं पता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।
गर्मियों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करना
वैसे तो इस मौसम में कई ऐसी चीजें आती हैं, जिनका पूरा सीजन बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जाता है। गर्मियों में कई स्वादिष्ट मौसमी फल जैसे आम, तरबूज, लीची, और जामुन बाजार में उपलब्ध होते हैं। इन फलों का आनंद लेना लोग बहुत पसंद करते हैं।
इसके अलावा, आइसक्रीम, शरबत, और ठंडी ड्रिंक लोग ज्यादा पीने पसंद करते हैं। यकीनन आप भी ऐसा करते होंगे, लेकिन अगर आम को लेकर इस मौसम का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसका मतलब है कि आपके आप पसंदीदा हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Mango Special: आम से बनी इन शानदार रेसिपीज का आप भी लीजिए आनंद
आम के बिना खाना लगे अधूरा
अगर आपको आम के बिना खाना अधूरा लगता है, तो यह थोड़ी सोचने वाली बात है। ऐसा तभी हो सकता है जब आपको बहुत ही पसंद हों, अगर आप ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर आदि में आम या इससे जुड़ी रेसिपी शामिल करना पसंद करते हैं, तो आप यकीनन आम के फैन हैं।
कहा जाता है कि जब हम किसी से बहुत प्यार करते हैं, तो उसके बिना खाना बिल्कुल भी अजीब लगता है। अगर ऐसा आपको आम के बिना लगता है, तो यकीनन आपको आम से प्यार हो गया है।
आम को देसी स्टाइल में खाना
आम को देसी स्टाइल खाना बहुत कम लोगों को पसंद होता है। अगर आप भी आम को ऐसे ही खाना पसंद करते हैं, तो यकीनन आम दीवाने हैं आम के। वैसे इस तरह से आम खाने का अलग ही मजा है....इमेजिन कीजिए आपके हाथ और मुंह आम के रस से ढके हुए हैं और कुछ आपकी ठुड्डी से भी टपक रहा होगा।
इस तरह से आम खाने में मजा ही आ जाता है। अगर आपने अभी तक इस तरह से आम नहीं खाया है, तो एक बार इस तरह से आम को खाना पसंद करें।
आम की वैरायटीज ट्राई करना
आम को फलों का राजाकहा जाता है और स्वाद से भरपूर अलग आकार के लगभग 1,500 किस्में आम की होती हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में इसकी खेती की जाती है। गर्मियों में तो इसे अलग-अलग रूप में खाया जाता है। कुछ फ्रूट सलाद में इस शामिल करते हैं, तो कुछ इसका शेक बनाकर पीते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-कैसे पता करें आम पका है कि नहीं, बिना काटे ऐसे जानें
आम का इस्तेमाल चटनी से लेकर अचार तक में किया जाता है। इतनी ही नहीं, भारतीय आम दुनिया भर में लोकप्रिय हैं और अपने गजब के स्वाद के कारण इनकी सबसे ज्यादा मांग की जाती है। अगर आप वाकई में आम खाने का शौक रखते होंगे, तो यकीनन वैरायटीज जरूर ट्राई करते होंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों