Odisha Unexplored Places: ओडिशा देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब ओडिशा देश का आठवां सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। इस खूबसूरत राज्य का गठन साल 1936 में हुआ था।
बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित ओडिशा में ऐसी कई शानदार, खूबसूरत, धार्मिक और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
ओडिशा में स्थित पुरी, कोणार्क सूर्य मंदिर, पुरी बीच, हीराकुंड बांध, उदयगिरि और खंडगिरी की गुफा के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन बहुत कम लोग ही सतकोसिया घाटी के बारे में जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको सतकोसिया घाटी की खासियत, खूबसूरती और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी पहुंच सकते हैं।
सतकोसिया की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि सतकोसिया नयागढ़ जिले में स्थित है। सतकोसिया को सतकोसिया घाटी के नाम से भी जाना जाता है। यह ओडिशा में पूर्वी भाग में महानदी के तट पर स्थित है। यह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 162 किमी दूर है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि सतकोसिया ओडिशा के चांदीपुर से करीब 132 किमी, पूरी शहर से करीब 212 और सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान से महज 32 किमी की दूरी पर मौजूद है।
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर मध्य प्रदेश के ज्योतिर्लिंग का करें दर्शन, खर्च और यात्रा की पूरी डिटेल जानें
सतकोसिया, ओडिशा का एक छिपा हुआ हसीन खजाना माना जाता है। यह खूबसूरत घाटी सतकोसिया बाघ अभयारण्य के नाम से भी प्रसिद्ध है। सतकोसिया अभयारण्य को दो जंगलों का संगम भी माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने और नदियां सतकोसिया की खूबसूरती में चार चांद लगाने कम काम करती हैं।
सतकोसिया बाघ अभयारण्य करीब 900 वर्ग किमी क्षेत्रफल फैला हुआ है, जो जैव विविधता के लिए भी जाना जाता है। सतकोसिया के जंगलों में कई विलुप्त जानवर से लेकर पेड़ पौधे देखे जाते हैं। इसके अलावा सतकोसिया को घड़ियालों के संरक्षण के लिए भी जाना जाता है।
सतकोसिया घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यह पाने शांत और शुद्ध वातावरण के कारण भी खूबसूरत पर्यटन स्थान माना जाता है। सतकोसिया को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए भी जाना जाता है।
सतकोसिया घाटी को ओडिशा में इको-टूरिज्म का बेस्ट पॉइंट भी माना जाता है। यहां की हरियाली भी खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करती है। यहां कई पर्यटक सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं।
सतकोसिया के लिए क्यों ओडिशा में एक छिपा हुआ खजाना माना जाता है। पूरी और भुवनेश्वर जैसे शहरों की भीड़-भाड़ से दूर सतकोसिया में कई पर्यटक सुकून और हसीन पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। सतकोसिया को एक बेस्ट पिकनिक पॉइंट बी माना जाता है।
सतकोसिया अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार और मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक सिर्फ ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: March Me Ghumne Ki Jagah: मार्च में देश की इन शानदार और हसीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
सतकोसिया के आसपास में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। जैसे-सतकोसिया से करीब 32 किमी सिमिलिपाल नेशनल पार्क और 56 किमी दूर स्थित तेलकोई रिजर्व फारेस्ट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको बता दें कि सिमिलिपाल नेशनल पार्क में आप जंगल सफारी का भी आनंद उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@satkosia_nature,satkosia_nature/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।