आजकल की बिजी लाइफ में पार्टनर्स को एक दूसरे के लिए कहां वक्त मिलता है। इस पर बात अगर रोमांटिक ट्रिप की आए तो यह असंभव सा लगने लगता है। मगर, आप बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके हसबैंड निक जोनस से काम के प्रेशर के बीच साथ में रोमांटिक हॉलीडेज पर जाने के टिप्स ले सकती हैं। जी हां, प्रियंका और निक को ट्रैवल करना बहुत पसंद है और वह अकेले जाने की जगह हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ जाना पसंद करते हैं और उस दौरान रोमांस के पल भी खोज लेते हैं।
अगर आपको हमारी बातों में यकीन नहीं आता तो प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुईं रीसेंज पिकचर्स पर एक बार गौर जरूर फरमाएं। प्रियंका और निक इस वक्त अपने परिवार के साथ कैलिफॉर्निया की बर्फीली वादियों का मजा ले रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जिसमें वह निक जोनस और अपने व निक के पूरे परिवार के साथ कैलिफॉर्निया के बर्फीले मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका की मदर मधु चोपड़ा, सोफी टर्नर और कजिन कृष्णा के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका तस्वीरों में बर्फ के साथ खेल रही हैं और उसमें लेटी हुई नजर आ रही हैं। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं उसमें प्रियंका ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी हैं और सिर पर ग्रे कलर की कैप लगाई हुई हैं। वह फैमिली के साथ एंजॉव करती हुई काफी खुश नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जब से शादी हुई है वह एक के बाद एक ट्रिप पर जाते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों न्यू ईयर पर प्रियंका और निक अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिताते नजर आए थे। गौरतलब हैं कि निक और प्रियंका शादी के तुरंत बाद ही अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए थे। प्रियंका चोपड़ा ने तो एक इंटरव्यू में यह तक कहा था कि उनके और निक के लिए काम ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और हनीमून मनाना वह जरूरी नहीं समझते क्योंकि काम करके उन्हें ज्यादा खुशी मिलती है। इसके बाद प्रियंका निक से मिलने न्यूयॉर्क गईं और वहां क्रिसमस मनाने के बाद प्रियंका और निक पूरे परिवार के साथ स्विट्जरलैंड पहुंच गए। इस ट्रिप के दौरान प्रियंका की एक पिकचर काफी वायर हुई थी जिसमें निक अपनी टंग से प्रियंका की नोज छूने की कोशिश कर रहे थें।
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पिक्स शेयर की थीं। उन्हें देख कर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लाल पहाड़ों से घिरी किसी जगह पर पति निक जोनस के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। यह जगह और कोई नहीं बल्कि ओमान के मुसांदम पेनिनजुला की थीं। समुद्र के किनारे बसे एक रिजॉर्ट की कुछ तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक तो दिख ही रहे थे साथ ही समुद्र की रेत में एक हार्ट बना हुआ था और उस हार्ट में एन जे और पी सी जे लिखा हुआ था, जो कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोनस के नाम का शॉर्ट फॉर्म है। इन तस्वीरों में पूल साइड की तस्वीरें भी थीं।
इन्हें देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस रिजॉर्ट में प्रियंका और निक रुके हैं वह कितनी खूबसूरत है। इस जगह की अमेजिंग बात यह है कि यह जहां एक तरफ से पहाड़ों से घिरा है वहीं दूसरी तरफ इसके समंदर है। पहाड़ और समंदर का यह कॉम्बीनेशन बहुत ही कम देखने को मिलता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।