हरियाणा का नूंह जिला, जिसे पहले मेवात जिले के नाम से जाना जाता था। यह जिला गुरुग्राम के करीब होते हुए भी हरियाणा के पिछड़े इलाकों में से है। लेकिन भले ही यह इलाका इतना डेवलप नहीं हो पाया हो, लेकिन यहां स्थित जगहें हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
कई लोग हैं, जो मेवात की इन छिपी हुई खूबसूरती के बारे में पुरी जानकारी नहीं रखते। अगर आप हरियाणा में घूमने के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको नूंह घूमने का प्लान बनाना चाहिए।
हेरिटेज परिवहन संग्रहालय
क्या आपने इस जगह के बारे में सुना है। अगर आपको लगता है कि हरियाणा में घूमने के लिए कुछ नहीं है, तो एक बार अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां जाएं। इस जगह पर जाने के बाद आप कई ऐसी चीजें देखने को मिलेगी, जिसे आपने आज से पहले कहीं और नहीं देखा होगा। यह संग्रहालय मानव परिवहन के इतिहास से संबंधित है। यहां आपको यातायात से जुड़े पुराने विज्ञापन, सामान, स्पेयर पार्ट्स और मैप जैसी कई चीजें देखने को मिलेंगी।
इसे भी पढ़ें- नारनौल का धोसी पहाड़ क्यों है इतना फेमस, जानें इसके बारे में सब कुछ
नल्हड़ महादेव मंदिर
क्या आपने हरियाणा में स्थित महादेव के इस मंदिर के बारे में सुना है। यह मंदिर एक ऐसी खास जगह पर स्थित है कि दर्शन के साथ-साथ आपको सुंदर वातावरण भी देखने को मिलेगा। यह मंदिर हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका और गांव गहबर में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको नूंह शहर से करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। नल्हड़ मंदिर में स्थित कदम के पेड़ से लगातार पानी निकलता रहता है। इसलिए इस मंदिर को चमत्कारी भी माना जाता है। यह हरियाणा की फेमस जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं
अरावली पहाड़ी
अगर आपको अपने दोस्तों के साथ शाम के समय मस्ती करना है, तो आप यहां जा सकते हैं। बारिश के मौसम में यहां का नजारा और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है। आप चाहें, तो रात में भी यहां रुकने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने पास जरूरी चीजें रखनी होगी। कोशिश करें कि आप शाम को घूमकर वापस आ जाएं।
अगर आप अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ कहीं भीड़ भाड़ से अलग कहीं घूमना चाहते हैं, लेकिन लंबे ट्रिप पर नहीं जा सकते हैं, तो नूंह में लगती अरावली पहाड़ियों के पास घूमने जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-justdial freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों