सिंगल वीमेन को पसंद आएंगी भारत की ये 3 जगहें, क्या आप घूमना चाहेंगी

अगर आप सिंगल हैं और खुश हैं, तो कहीं घूमने का प्लान बना सकती है। देश में ऐसी कई जगहें हैं, जहां घूमने के लिए आप बजट में ट्रिप प्लान कर सकती हैं। सोलो ट्रिप के लिए यह जगहें बेस्ट है।
places to visit In india for single ladies

जमाना चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए, लेकिन हर परिवार अपनी बेटी की उम्र बढ़ता देख उसकी शादी की चिंता करने लग जाता है। लेकिन कोई भी अपनी बेटी की इच्छा नहीं जानना चाहता कि वह शादी के लिए तैयार है या नहीं। हमारे समाज में महिलाओं की उम्र जैसे-जैसे तीस के पार जाती है, लोगों को लगता है कि अब उसकी शादी नहीं होगी। अब तो उम्र हो गई है, लोग क्या कहेंगे? ऐसे-ऐसे तानों से परेशान लड़कियां हमेशा अपने घर-परिवार से झगड़ा करती रहती हैं। ऐसे में कई लड़कियों को शादी की वजह से डिप्रेशन भी होने लग जाता है, वह किसी काम में ध्यान नहीं लगा पाती। ऐसी लड़कियां अपने मन को शांत करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकती है। कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें, जो आपको सुकून का अहसास करवाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां अकेले घूमने में आपको अच्छा लगेगा।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

places to visit In india for single ladies1

आत्मनिर्भर और स्वतंत्र लड़कियों के लिए यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है। ऋषिकेश को ट्रैवलर्स के लिए सुरक्षित माना जाता है। यहां घूमने के लिए आपको किसी के साथ की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि साल भर महिलाएं सोलो ट्रैवल करती दिख जाती हैं। ऋषिकेश दुनिया भर के लोगों को योग और ध्यान करने के लिए भी आकर्षित करता है। लोग मेडिटेशन के लिए भी यहां आते हैं। आप भी यहां अगल सोलो ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो 2 से 3 दिन घूमकर जा सकती हैं। यहां ऋषिकेश की घाटों, जंगलों, झूलों और नदी किनारे के व्यूज आपको सुकून का अहसास करवाएंगे।

जयपुर, राजस्थान

places to visit In india for single ladies44

लड़कियों के घूमने के लिए भी जयपुर भी बेस्ट है। यहां की ऐतिहासिक जगहें आपको यहां 3 से 4 दिन तक रुकने के लिए मजबूर करेंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां बजट में होटल की सुविधा मिलती है, इसलिए आप लंबा ट्रिप प्लान कर सकती हैं। जयपुर, जिसे पिंक सिटी कहा जाता है, सिर्फ राजस्थान की शान नहीं, बल्कि सिंगल लड़कियों के घूमने के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से भी एक है। ऐतिहासिक जगहें, शाही किले और राजस्थानी संस्कृति को देख और समझ पाएंगे। घूमने के लिए पैकेज का भी इस्तेमाल आप कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-फ्लाइट में यात्रा करने वाली महिलाओं को जरूर पता होने चाहिए ये नियम

गोवा

places to visit In india for single ladies2

नाइटलाइफ, बीच और फ्रीडम के लिए जाना जाने वाला गोवा, शहर आपको नाराज नहीं करने वाला। क्योंकि, सिंगल लड़कियों के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां आप खूब मस्ती कर सकते हैं और एक लंबे ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। भले ही यहां आपका खर्चा ज्यादा होगा, लेकिन यह ट्रिप हमेशा के लिए आपके लिए यादगार होगा।गोवा में सोलो ट्रैवल करना हर किसी के लिए सुरक्षित माना जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP