महिला दिवस सिर्फ महिलाओं का सम्मान करने का दिन नहीं होता। इस दिन आपको अपनी जिंदगी की उन सभी महिलाओं की सराहना करना चाहिए, जो आपके जीवन में मुख्य भूमिका निभाते हैं। हर किसी की जिंदगी में सबसे पहली और सबसे खास महिला उनकी मां होती है। मां हर किसी की जिंदगी में एक ऐसी इंसान होती है, जो बिना किसी स्वार्थ के अपना प्यार और जीवन बच्चों को समर्पित कर देती है। मां सिर्फ जन्म नहीं देती, बल्कि अपने सपनों और इच्छाओं को पीछे छोड़कर बच्चों की परवरिश में लगी रहती है। इसलिए इस दिन बच्चों के लिए भी जरूरी है कि वह उन्हें खास महसूस करवाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महिला दिवस पर दिल्ली-एनसीआर में मां को घुमाने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे।
गुरुद्वारा बंगला साहिब
मां के साथ आप वीमेंस डे पर दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब जा सकते हैं। गुरुद्वारा बंगला साहिब दर्शन के लिए एक शांत और सुकून वाली जगह है। यहां उन्हें जाना अच्छा लगेगा। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप उन्हें केवल वीमेंस डे पर ही कहीं लेकर जाएं। आप हर वीकेंड पर भी उन्हें कहीं बाहर ले जा सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें घर में बोरियत नहीं होती और दिमाग भी शांत रहता है।यहदिल्ली की अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-Faridabad में आपके लिए खोज लाएं है हम शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह, बच्चों को आएगी सबसे ज्यादा पसंद
World Street, फरीदाबाद
अगर आप फरीदाबाद में उन्हें किसी चहल–पहला वाली जगह घुमाने लेकर जा रहे हैं, तो वर्ल्ड स्ट्रीट जा सकते हैं। यह घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां की लाइटिंग और सजावट आपको अच्छी लगेगी। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां एक से एक शोरूम और रेस्टोरेंट है। इसलिए शाम बिताने के साथ-साथ आप यहां पर ही डिनर भी प्लान कर सकते हैं।यहदिल्ली के पास घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
साइबर हब, गुरुग्राम
मां के साथ घूमने के लिए साइबर हब भी अच्छी जगह हो सकती है। वैसे तो यहां आपको पूरे दिन घूमना अच्छा लगेगा। लेकिन शाम के समय यहां की सजावट और लाइटों की वजह से यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। महिला दिवस पर यहां की सजावट भी महिलाओं को ध्यान में रखकर ही किया जाता है। इसलिए यहां घूमना आपको अच्छा लगेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों