परिणीति चोपड़ा ने कई बार यह बताया है कि वो कितनी बड़ी फूडी हैं और उन्हें डिजर्ट से कितना प्यार है। आपको बता दें कि आइसक्रीम और मिल्क शेक्स परिणीति को बहुत अच्छे लगते हैं। इसके अलावा परिणीति को एक ख़ास ब्रेन की ख़ास कुकीज़ भी बहुत अच्छी लगती है लेकिन, इन कुकीज़ को खाने के लिए परिणीति को UK, दिल्ली या चेन्नई जाना पड़ता था या फिर वो जब भी वहां जाती थीं वहां से बैग भर कर ये कुकीज़ लाती थीं।
लेकिन, अब परिणीति को इन कुकीज़ के लिए इतनी लम्बी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि, उनके भाई सहज ने इस ब्रैंड के आउटलेट को मुंबई में ही ला दिया है। इस बारे में आइए जानते हैं परिणीति और उनके भाई क्या कहते हैं-
परिणीति के भाई सहज ने हमने बताया कि परिणीति और उनके दोस्त जब मेनचेस्टर में अपने कॉलेज में थे तो अक्सर इस ब्रैंड ‘मिली’ज़’ की कुकीज खाते थे। परिणीति जब भी घर लौटती थीं तो वो सभीं के लिए यहाँ से कुकीज़ लाया करती थीं। हमने इस ब्रैंड को दिल्ली और चेन्नई में भी खोला है और हमें इसका अच्छा response मिला है इसलिए, हमने इसे मुंबई में भी लांच किया है। इसके बाद हम इसे कोलकाता में भी लांच करने के बारे में सोच रहे हैं।
परिणीति ने कहा कि यह सालों से मेरा फेवरेट ब्रैंड रहा है। भाई सहज के इस वेंचर से भी मैं बहुत खुश हूँ और मुझे लगता है कि मैं अब अक्सर इसी शॉप के आसपास स्पॉट की जाउंगी। यहाँ की gourmet cookies, मफिन्स और मिल्कशेक्स मुझे बहुत पसंद है और हॉट ड्रिंक्स में यहाँ की चॉकलेट कॉफ़ी बेस्ट है। यहाँ की क्रंची, सॉफ्ट और चॉकलेटी कुकीज़ भी बहुत फेमस है। यहाँ सिर्फ अच्छा टेस्ट नहीं बल्कि अच्छा एक्सपीरियंस भी मिलता है जो आप हमेशा याद रखेंगे और इसीलिए बार बार यहाँ आएँगे। इससे मेरा भाई जुड़ा हुआ है इसलिए नहीं बल्कि, यहाँ सचमुच बहुत अच्छी कुकीज़ मिलती है।
बता दें कि मुंबई में इस आउटलेट को एक NGO के गरीब बच्चों के साथ लांच किया गया। बच्चों के साथ फन एक्टिविटीज़ करवाई गई जिसमें cookie icing कॉम्पिटिशन भी था और जिसने भी इसे जीता उसे एक साल के लिए फ्री कुकीज़ दी जाएगी। सहज ने बताया कि वो इस तरह आसपास खुशियां बांटना चाहते हैं और यह उनके लिए बेहद ज़रूरी है। वैसे तो परिणीति इस आउटलेट पर पहले ही आ चुकी थीं लेकिन, हमने सोचा कि परिणीति के अलावा हमें इसे कुछ ख़ास तरीके से लांच करना चाहिए, इसलिए हमने यह किया।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।