Famous Vishnu Temples In South India: सम्पूर्ण भारत की खूबसूरती का जिक्र होता है, तो दक्षिण भारत का जिक्र जरूर होता है। साउथ इंडिया देश का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती को देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक अलग-अलग शहर और राज्यों से पहुंचते हैं।
दक्षिण भारत की खूबसूरती जिस तरह विश्व के लगभग हर कोने में प्रसिद्ध है, ठीक उसी यहां कुछ मंदिर भी काफी पवित्र और फेमस माने जाते हैं। देश के इस हिस्से में मौजूद राम मंदिर, शिव मंदिर और लक्ष्मी मंदिर का दर्शन करने हर दिन हजारों भक्त पहुंचते हैं।
साउथ इंडिया में शिव, राम या लक्ष्मी मंदिर के अलावा एक से एक पवित्र और विश्व प्रसिद्ध विष्णु मंदिर भी मौजूद हैं। इन मंदिरों के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको दक्षिण भारत में स्थित 5 सबसे पवित्र और फेमस विष्णु मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।
दक्षिण भारत में स्थित सबसे पवित्र और चर्चित विष्णु मंदिर का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले श्री रंगनाथस्वामी मंदिर का ही नाम लेते हैं। यह पवित्र मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित है, जो पूर्ण रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है।
वैष्णव संप्रदाय को समर्पित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे बड़ा मंदिर परिसर और दुनिया के सबसे महान मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर यूनेस्को विश्व विरासत केंद्र में भी शामिल है। कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से दर्शन के लिए पहुंचता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: Personal Experience: पार्टनर के साथ पहली बार वैष्णो देवी जा रहे हैं, तो इन टिप्स एंड ट्रिक्स को जरूर फॉलो करें
दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में मौजूद श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, देश का एक पवित्र और चर्चित मंदिर माना जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर करोड़ों भक्तों के लिए आस्था का केंद्र माना जाता है।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुपति में तिरुमाला की पहाड़ियों में स्थित विष्णु के एक रूप वेंकटेश्वर को समर्पित है। इस पवित्र मंदिर के बारे में कहा जाता है कि मानव जाति को कलियुग के परीक्षणों और परेशानियों से खत्म करने के लिए पृथ्वी पर जन्म लिए थे। यहां आपको हर समय भक्तों को भीड़ मिल जाएंगी।
दक्षिण भारत का केरल राज्य जिस तरह अपनी हसीन खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है, ठीक उसी तरह पद्मनाथ स्वामी मंदिर के लिए भी काफी फेमस माना जाता है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पूर्वी किले के भीतर स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
पद्मनाथ स्वामी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की शयनमुद्रा, बैठी हुई और खड़ी मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस मंदिर की द्रविड़ वास्तुशिल्प सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
आंध्र प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद आंध्र विष्णु मंदिर राज्य का सबसे पवित्र और चर्चित मंदिरों से एक माना जाता है। इस पवित्र मंदिर को आंध्र महा विष्णु या श्रीकाकुलांध्र महा विष्णु के नाम से भी जाना जाता है।
आंध्र विष्णु मंदिर को एक चमत्कारी स्थान भी माना जाता है। कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से दर्शन के लिए पहुंचता है, वो कभी भी खाली हाथ नहीं लौटता है। इसलिए यहां हर दिन भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
इसे भी पढ़ें: भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों में पुरुषों को बिना धोती के नहीं मिलती है एंट्री
कल्ललगर मंदिर जिसे कई लोग कल्लझगर मंदिर के नाम से भी जानते हैं। तमिलनाडु के मदुरै में स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक विश्व प्रसिद्ध हिंदू मंदिर माना जाता है। इस पवित्र मंदिर को भगवान विष्णु का घर भी माना जाता है। यह विष्णु को समर्पित 108 दिव्य देशमों में से एक है।
कल्ललगर मंदिर के बारे में बोला जाता है कि यहां भगवान विष्णु को कल्ललगर के रूप में पूजा जाता है, और उनकी पत्नी लक्ष्मी को थिरुमगल के रूप में पूजा जाता है। कल्ललगर मंदिर की पवित्र कहानी जिस तरह भक्तों को आकर्षित करती है, ठीक उसी तरह इस मंदिर की वास्तुकला भी सैलानियों को आकर्षित करती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।