अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। इसे भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है। यह शहर आपको दर्शनीय स्थलों की यात्रा और भोजन के लिए कभी निराश नहीं करेगा, क्योंकि यहां का नाजारा भी उतना ही शानदार है, जितना आप इसके बारे में सुनते हैं।
अगर आप एक दिन के ट्रिप के लिए अहमदाबाद से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको 200 से 300 किमी की दूरी में आने वाली जगहों पर ही घूमने जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां एक दिन का ट्रिप करना आपके लिए लाइफ टाइम यादगार होगा।
पोलो हरे-भरे क्षेत्र से घिरी सुंदरता से भरपूर जगह है। यहां जाने के बाद निश्चित रूप से आपको एक अलग दुनिया जैसा अहसास होगा। क्योंकि अहमादाबाद से कुछ ही दूरी पर इतनी सुंदर जगह है। पोलो फॉरेस्ट अहमदाबाद के पास सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों में से एक है। यहां आप एक दिन के ट्रिप के लिए अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करें। प्रकृति और शांति पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह खास है।
400 किलोमीटर क्षेत्र में फैली यह जगह प्राचीन मंदिर और हरनव नदी और हरे-भरे क्षेत्रों से घिरी है। यहां सरकार द्वारा हर साल पोलो उत्सव का भी आयोजन होता है जिसमें कई सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां शामिल होती हैं। यह गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- अहमदाबाद में कपल्स के घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह
यह अहमदाबाद के पास सबसे बड़े हरे-भरे क्षेत्र वाली जगह है। हिंगोलगढ़ अभयारण्य खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इसे 1980 में सरकार द्वारा संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था। यह हरा-भरा क्षेत्र करीब 654 वर्ग किमी में फैला है। इस जगह को प्राकृतिक सुंदरता और आलीशान हरियाली और जंगली जानवरों के लिए जाना जाता है। ये जगह अहमदाबाद के पास शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- अहमदाबाद में बच्चों के साथ करें वीकेंड पर ट्रिप प्लान, इन 3 जगहों पर फ्री में मिलेगा घूमने का मौका
यह एक शाही जगह की तरह है। वांकानेर में 'रंजीत विलास पैलेस' नाम से फेमस शाही महल इस जगह को और भी ज्यादा सुंदर बनाता है। इसी महल में वांकानेर का शाही परिवार रहता है। यहां 'रॉयल ओएसिस' नाम से एक महल भी है, जिसे फिलहाल होटल में बदल दिया गया है। लेकिन बाहर से इसकी खूबसूरती आपको हैरान कर देगी। यहां के अन्य पर्यटक आकर्षण शाहबावा दरगाह, नागा बाबा मंदिर, मच्छू बांध-1 और मां खोडियार मंदिर हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।