महाराष्ट्र के चंद्रपुर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप प्लान

अगर महाराष्ट्र में आप एक दिन का ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो चंद्रपुर घूमने जा सकते हैं। यहां आपको एक साथ कई ऐतिहासिक किले, मंदिर और राष्ट्रीय उद्यान में घूमने का मौका मिल जाएगा।

 

one day trip  chandrapur maharashtra

महाराष्ट्र राज्य में वर्धा नदी के किनारे स्थित एक खूबसूरत शहर चंद्रपुर, अपनी कई फेमस जगहों के लिए जाना जाता है। यहां आप अपने परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। महाराष्ट्र में एक दिन के ट्रिप के लिए अगर आप कोई जगह ढूंढ रहे हैं, तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में इस शहर का नाम शामिल कर लीजिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंद्रपुर की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताएंगे।

महाकाली मंदिर

चंद्रपुर में स्थित माता का यह मंदिर महाराष्ट्र काफेमस मंदिर माना जाता है। यहां दूर-दूर से दर्शन के लिए लोग आते हैं। यहां हर दिन भक्तों की भीड़ जमा होती है। यहां मंगलवार के दिन अधिक भीड़ लगती है। मंदिर में आपको दो मूर्तियां देखने को मिलेंगी। इसमें मुख्य मूर्ति शिवलिंग से जुड़ी है और लाल, पीले और नारंगी वस्त्रों से सजी हुई रहती है।

सबसे खास बात यह है कि यहां दूसरी मूर्ति के दर्शन के लिए आपको एक सुरंग में से होकर गुजरना होगा। क्योंकि यह मूर्ति जमीन की सतह के अंदर लेटी हुई है। मंदिर के द्वार पर आपको नारियल, फूल और मिठाई की दुकान मिल जाएगी। यहां से आप माता को चढ़ाने के लिए प्रसाद खरीद सकते हैं।

  • लोकेशन- गिरनार चौक रोड, बाबूपेठ - जूनोना रोड, बाजार वार्ड, चंद्रपुर
  • समय - सुबह 06:00 बजे से शाम 08:00 बजे तक

चंद्रपुर किला

CHANDRAPUR

यह शहर अपने किले के लिए जाना जाता है। चंद्रपुर शहर में यह किला एक प्राचीन दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह किला चंद्रपुर जिले में इराई और ज़ारपत नदियों के संगम पर स्थित है।

  • सबसे अच्छा समय- यहां सूर्यास्त से सूर्योदय का समय घूमने के लिए अच्छा होता है।
  • लोकेशन - W7XV+P6R, पठानपुरा रोड, बाबूपेठ, चंद्रपुर, महाराष्ट्र।
  • एंट्री फीस - यहां आपको पार्किंग के लिए पैसे देने होंगे।

भद्रावती जैन मंदिर

यह मंदिर चंद्रपुर जिले में वरोदा तहसील में स्थित है। यह एक एक प्रसिद्ध प्राचीन जैन मंदिर है, जो अपनी सुंदर इमारत के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां रखी मूर्तियां खुदाई के दौरान पाई गई थी।

  • समय - सुबह 06:00 बजे से रात 09:00 बजे तक आप जा सकते हैं।
  • लोकेशन- जैन मंदिर रोड, कॉम्प्लेक्स, पंचशील नगर, भद्रावती, महाराष्ट्र

इन जगहों के अलावा आप ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान, बल्लारपुर किला, बिजासन गुफाएं और मानिकगढ़ किला भी घूमने जा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP