Best Places Near Alwar: दिल्ली-एनसीआर के पास में मौजूद अलवर राजस्थान का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। अलवर से कई लोग दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में जॉब करने के लिए हर रोज आते-जाते रहते हैं।
दिल्ली-एनसीआर के आसपास में होने के चलते दिल्ली के लोग भी अलवर को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाते रहते हैं। इस शहर में स्थित भानगढ़ फोर्ट, और सरिस्का टाइगर रिजर्व जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन पर्यटक पहुंचते हैं।
यह सच है कि अलवर की खूबसूरती कमाल की है, लेकिन इस शहर के आसपास भी ऐसी कई हसीन और शानदार जगहें हैं, जिन्हें एक दिन की ट्रिप आसानी से एक्सप्लोर किया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको अलवर के आसपास स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मथुरा (What is Mathura famous for)
अलवर के आसपास स्थित किसी चर्चित और लोकप्रिय जगह घूमने की बात होती है, तो मथुरा शहर का नाम जरूर शामिल रहता है। मथुरा शहर को भगवान कृष्ण की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
यमुना नदी के किनारे स्थित मथुरा में हिन्दुओं के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल है। मथुरा में आप कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, राधा कुंड, कंस फोर्ट और कुसुम सरोवर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मथुरा में आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
- दूरी-अलवर से मथुरा की दूरी करीब 110 किमी है।
लेपर्ड ट्रेल (Leopard trail aravali)
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेपर्ड ट्रेल प्रकृति प्रेमियों के बीच में काफी लोकप्रिय स्थान माना जाता है। जी हां, यह खूबसूरत स्थान गुरुग्राम के अरावली हिल्स के बीच में मौजूद है। यह हिल्स कपल्स के बीच खूब लोकप्रिय है।(दिल्ली के आसपास स्थित ऑफबीट हिल)
अरावली हिल्स के बारे में कहा जाता है कि यह एक बहुत बड़ा जंगल है, जिसके बीच में ट्रेकिंग करने के लिए आसपास के लोग पहुंचते रहते हैं। लेपर्ड ट्रेल के बीच से गुजरने वाली सड़क भी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करती है। इसलिए यहां कई लोग लॉन्ग ड्राइव के लिए भी पहुंचते रहते हैं।
- दूरी-अलवर से लेपर्ड ट्रेल की दूरी करीब 151 किमी है।
जयपुर (Jaipur tourist places)
जयपुर जिसे पूरी दुनिया पिंक सिटी के नाम से जानती है। राजस्थान का यह प्रमुख शहर अपने शानदार फोर्ट्स, महल, इमारत और पैलेस के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय माना जाता है।
पिंक सिटी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां देश से लेकर विदेश तक के सैलानी शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। जयपुर में आप जयगढ़ किला, आमेर का किला, जल महल, नाहरगढ़ किला, जंतर मंतर आयर हवा महल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप ऊंट की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-अलवर से जयपुर की दूरी करीब 180 किमी है।
आगरा (Places to visit in agra)
आगरा, जिसे कई लोग ताजमहल की नगरी के नाम जानते हैं। यह उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर है, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा अपनी नाइटलाइफ़ के लिए भी प्रसिद्ध है। अगर में आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ ताजमहल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, मेहताब बाग, अंगूरी बाग और जामा मस्जिद जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-अलवर से आगरा की दूरी करीं 195 किमी है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@insta,epikandrew,drswati.vermaofficial
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों