नए साल आने से पहले ही देशभर में तरह-तरह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हर देश में कोई न कोई ऐसी परंपरा होती है जो सदियों पुरानी है और जिसे लोग बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
नए साल के मौके पर लोग तरह-तरह का खाना भी बनाते हैं और तो और कुछ फूड ट्रेडिशन ऐसे हैं जो बहुत फेमस भी हैं। कई लोगों का मानना होता है कि नए साल पर अच्छा खाना पीना चाहिए ताकि आप पूरे साल अच्छे से खाते-पीते रहें।
कहीं पर नूडल्स खाने की परंपरा है तो कुछ लोग सिर्फ दाल पीकर सादे तरीके से नए साल की शुरुआत करते हैं। कुछ लोग स्पाइसी खाते हैं तो कई केक खाया जाता है। चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ फूड ट्रेडिशन के बारे में बताएं जो नए साल में मनाए जाते हैं।
स्पेन के लोग परंपरागत रूप से मैड्रिड में पुएर्ता डेल सोल से एक प्रसारण देखते हैं, जहां नए साल की शुरुआत करने के लिए चौक के क्लॉक टावर के सामने मौज-मस्ती करने वाले इकट्ठा होते हैं। ऐसे में लोग अंगूरों की थाली सजाते हैं और घड़ी की हर घंटी पर 1 अंगूर खाते हैं। इस तरह लोग 12 अंगूर खाने की एक परंपरा मनाते हैं जिसे 20वीं शताब्दी के अंत में शुरू किया गया था। ऐसा माना जाता है कि उस दौरान देश के दक्षिणी भाग में अंगूर उत्पादकों द्वारा बंपर फसल के दौरान यह आइडिया आया था और तब से अब तक यह चलता आ रहा है।
इसे भी पढ़ें: भारत के इन अलग-अलग राज्यों की Traditional Dishes को जरूर करें ट्राई
दक्षिण अमेरिका में नए साल में एक फूड ट्रेडिशन है जिसे बहुत पसंद किया जाता है। इसका नाम 'होपिन जॉन'है जो पोर्क और काली मटर के साथ मिलाकर बनाते हैं। इसे चावल के साथ खाया जाता है और इसे अक्सर कोलार्ड या अन्य पके हुए साग के साथ परोसा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह पकवान नए साल में अच्छी किस्मत लाता है। इसे रेसिपी को पहले 1847 में देखा गया था और तब से अब तक अमेरिकी लोगों के बीच लोकप्रिय है।
जापानी घरों में, परिवार नए साल की पूर्व संध्या पर आधी रात को सोबा नूडल्स (पॉपुलर नूडल डिशेज) या तोशिकोशी सोबा खाते हैं। इसका मतलब होता है कि वे बीते साल को अलविदा कर आने वाले साल का स्वागत कर रहे हैं। यह परंपरा 17वीं शताब्दी को शुरू की गई थी, जिसके मुताबिक लंबे नूडल्स को लॉन्गेटिविटी और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
नए साल में एक खास केक बनाने की परंपरा कई देशों में है। ग्रीक वासीलोपिटा (Vasilopita), फ्रांसीसी गैलेट डेस राइस (Galette Des Rois) है। मेक्सिकन लोग रोसका डी रेयेस (Rosca de Reyes) बनाते हैं।
नए साल की पूर्व संध्या पर अधिकांश केक आधी रात को खाए जाते हैं। हालांकि कुछ लोग क्रिसमस या एपिफेनी पर 6 जनवरी को अपना केक काटते हैं और इसमें एक आकृति या सोने का सिक्का (सोने के सिक्के की सफाई) छिपा होता है। इसे समृद्ध वर्ष का प्रतीक मानते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत के उन पॉपुलर फूड के बारे में जानें जो यहां बने ही नहीं
टैमलेस यह एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है, जिसमें मकई के आटे में मांस, पनीर और अन्य स्वादिष्ट इंग्रीडिएंट्स भरे जाते हैं और फिर इसे केले के पत्ते (केले के पत्तों के बेनिफिट्स) या मकई भूसी में लपेटा जाता है। मेक्सिको में हर विशेष अवसर पर इसे बहुत अधिक खाया जाता है। कई परिवारों में, महिलाओं के समूह सैकड़ों छोटे पैकेट बनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। नए साल पर, इसे अक्सर सूप जिसे मेन्यूडो कहते हैं, के साथ परोसा जाता है।
इस तरह ऐसे कई फूड ट्रेडिशन हैं जो कई देशों में मनाए जाते हैं। आपने अगर किसी नए फूड ट्रेडिशन के बारे में सुना है तो हमें कमेंट कर बताएं। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik, wikimedia, drivemehungry, houseofnasheats
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।