नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में जगह-जगह पंडाल भी सज गए हैं। इस पर्व में लगातार 9 दिनों तक माता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। यह पर्व गणेश उत्सव की तरह ही होता है। हर जगह माता की बड़ी-बड़ी मूर्तियां पंडालों में विराजित की जाती है। 9 दिनों तक जश्न के तौर पर गरबा डांडिया का आयोजन भी होता है। अगर आप भी माता के इस पर्व में दिल्ली में दर्शन के लिए सुंदर पंडाल ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल हम आपको दिल्ली के कुछ फेमस पंडाल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हर साल चितरंजन पार्क में माता का बड़ा पंडाल सजता है। यहां माता की मूर्ति भी काफी बड़ी होती है। चितरंजन पार्क को सीआर पार्क के नाम से भी जाना जाता है। चितरंजन पार्क के मेला ग्राउंड में माता का भव्य पंडाल सजता है। अगर आप दिल्ली में किसी बड़े पंडाल में परिवार के साथ दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको चित्तरंजन पार्क जाने का प्लान बनाना चाहिए। चित्तरंजन पार्क में स्थित काली मंदिर के दर्शन करने के लिए लोग आते हैं।
इसे भी पढ़ें- Famous Durga Temples in Delhi: चैत्र नवरात्रि में बनाएं दिल्ली-NCR के इन 5 बड़े मंदिरों में दर्शन का प्लान
हर साल यहां कश्मीरी दुर्गा पूजा समिति दिल्ली की सबसे पुरानी समिति है। हर साल यह नवरात्रि में एक भव्य पूजा पंडाल आयोजन करती है। माना जाता है कि यह समिती साल 1910 से दुर्गा पूजा का आयोजन करते आ रही है। इस पंडाल की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां हर साल अलग-अलग थीम पर पंडाल सजाया जाता है। यह दिल्ली में माता के फेमस मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, वाराणसी के इस मंदिर में हो जाएंगे दर्शन
मयूर विहार में स्थित कालीबाड़ी मंदिर मां काली को समर्पित है। इस मंदिर में नवरात्रि के समय माता का विशाल पंडाल सजता है। इस मंदिर में हर साल नवरात्रि के पर्व में माता का पंडाल सजता है। दिल्ली में रहकर बंगाल जैसा दुर्गा पूजा पंडाल घूमना चाहते हैं, तो आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको यह जगह पसंद आएगी। यह दिल्ली में माता के सबसे सुंदर मंदिर में से एक है।
इसके अलावा आप राजधानी दिल्ली के मिंटो रोड और सफदरजंग एन्क्लेव में मात्री मंदिर समिति द्वारा सजाए गए पूजा पंडाल में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।