herzindagi
nagpur best weekend places in evening

नागपुर में वीकेंड पर शाम के समय घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो पार्टनर के साथ जा सकते हैं यहां

शहर में भीषण गर्मी के बावजूद भी लोग नागपुर में घूमने का प्लान बना रहे हैं। वह नागपुर में ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां उन्हें ठंडक का अहसास हो।
Editorial
Updated:- 2025-04-24, 16:01 IST

महाराष्ट्र का नागपुर शहर पिछले तीन दिनों से तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। नागपुर में तापमान 45.8 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके चलते महाराष्ट्र में घूमने का प्लान बना रहे लोग तापमान को लेकर परेशान हो गए हैं। अप्रैल महीने में ही तापमान इतना ज्यादा बढ़ गया है, तो मई और जून में कितनी ज्यादा गर्मी रहने वाली है। यही कारण है कि लोग शहर में घूमने के लिए अच्छी जगहों की तलाश कर रहे हैं। नागपुर में वह ऐसी जगहें ढूंढ रहे हैं, जहां का मौसम उन्हें ठंडा अहसास करवाए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शाम के समय घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे।

फुटाला झील (Weekend Places In Nagpur)

nagpur best weekend places in eveningss

यह नागपुर में 60 एकड़ में फैली झील है। यहां का मनमोहक वातावरण और सुंदरता लोगों को यात्रा करने के लिए आकर्षित करता है। यहां लोग शाम के समय सूर्यास्त का नजारा देखने आते हैं, पानी के ऊपर पीले रंग का लाली बेहद खूबसूरत लगती है। सूरज की लालिमा जब झील के पानी पर पड़ती है, तो यह नजारा फोटोग्राफी और सुकून के लिए परफेक्ट है। यह शाम के समय घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें- Honeymoon Spots: महाराष्ट्र की इन 3 जगहों पर हनीमून मनाने के लिए हर साल आते हैं लाखों लोग, गर्मी के मौसम में भी ठंडक का होता है अहसास

अंबाझरी झील (Best Lakes In Nagpur

nagpur best weekend places in eveningss

शाम के समय घूमने के लिए अंबाझरी झील भी बेस्ट है। यह नागपुर की 11 झीलों में से एक सबसे खास मानी जाती है। यह झील केवल पिकनिक या घूमने के लिए ही फेमस नहीं है, बल्कि नागपुर की प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी इसे जाना जाता है। झील के किनारे एक सुंदर गार्डन और वॉकिंग ट्रैक भी है। इस तपती गर्मी में आपको यहां सुकून का अहसास होगा।  यहमहाराष्ट्र की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है।

लता मंगेशकर म्यूजिकल गार्डन

nagpur best weekend places in eveningssssssssss

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के नाम पर बना यह गार्डन, संगीत प्रेमियों के लिए सबसे खास है। लेकिन तपती गर्मी में लोग इस पार्क में दोपहर में जाने से बचते हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको शाम को घूमने जाना चाहिए। यह गार्डन एक म्यूजिकल थीम पर बना है। गार्डन का सबसे बड़ा आकर्षण म्यूजिकल फाउंटेन शो भी है।

इसे भी पढे़ं-IRCTC की वेबसाइट से हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन टूर पैकेज का देख लें बजट

इन जगहों के अलावा आप सीताबर्डी किला, सदर बाजार और दीक्षाभूमि जैसी जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां शाम के समय आपको इस तपती गर्मी में राहत मिलेगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।