Kerala In Hidden Places: दक्षिण भारत में किसी खूबसूरत राज्य में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले केरल का ही नाम लेते हैं। इसलिए केरल को दक्षिण भारत का पर्यटन हब माना जाता है।
अरब सागर के तट पर स्थित केरल की मोहित कर देने वाली सुंदरता हर दिन देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां स्थित बैकवॉटर और लैगून को देखने के लिए भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
केरल में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मुन्नार, एलेप्पी, कुमारकोम, वायनाड, वागामों और त्रिशूर जैसी चर्चित जगहों का ही जिक्र करते हैं, लेकिन मुनरो द्वीप के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको मुनरो द्वीप की खासियत, खूबसूरती और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। खूबसूरती देख खुशी से झूम उठेंगे।
मुनरो द्वीप की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि मुनरो द्वीप केरल के कोल्लम जिले में स्थित एक अद्भुत और अनोखी जगह है। यह कोल्लम मुख्य शहर से कुछ ही किमी की दूरी पर है। मुनरो द्वीप को कई लोग मुंद्रोथुरुथु के नाम से भी जाना जाता है।
केरल में अष्टमुडी झील और कल्लदा नदी के संगम पर स्थित मुनरो द्वीप राजधानी तिरुवनंतपुरम से करीब 90 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा, मुनरो द्वीप एलेप्पी से करीब 87 किमी और कोट्टयम से महज 84 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: Koynanagar Tourist Places: कोयनानगर महाराष्ट्र का छिपा हुआ हसीन खजाना है, खूबसूरती देख लोनावाला को भूल जाएंगे
मुनरो द्वीप का इतिहास इसे और भी रोचक बनता है। जी हां, इस आइलैंड के बारे में कहा जाता है कि इसका नाम पूर्व ब्रिटिश निवासी कर्नल मुनरो के नाम पर रखा गया है। माना जाता है कि कर्नल मुनरो ने जब देखा कि सिंचाई के लिए आसपास के इलाकों में बहुत दिक्कत हो रही है, तब इस द्वीप का निर्माण करवाया था।
मुनरो द्वीप, केरल के साथ-साथ दक्षिण भारत का एक ऐसा आइलैंड है जो एक नदी और एक झील के किनारे स्थित है। जी हां, यह द्वीप अष्टमुडी झील और कल्लदा नदी के संगम पर स्थित है, जो अपने आप में एक अनोखा है।
मुनरो द्वीप के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह केरल का एक छिपा हुआ मोटी है, जो करीब 8 द्वीपों से बना है। मुनरो द्वीप के आसपास में स्थित बैकवाटर और लैगून सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।
मुनरो द्वीप अपनी खूबसूरती से हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। खासकर, जो पर्यटक बैकवटर और लैगून से प्रेम करते हैं, उनके लिए मुनरो द्वीप स्वर्ग का काम करता है। यहां प्रकृति प्रेमियों के बीच भी खूब लोकप्रिय है।
मुनरो द्वीप, प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। मुनरो द्वीप में कई पर्यटक बोटिंग का शानदार लुत्फ उठाने के लिए भी पहुंचते हैं। मानसून में इस द्वीप की खूबसूरती चरम पर होती है।
मुनरो द्वीप के आसपास में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना किसी खजाने से कम नहीं माना जाता है। इसके लिए आप सबसे पहले अष्टमुडी झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके बाद आप वेस्ट एंड इस्ट कल्लाडा और थेवलक्करा गांव को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: March Long Weekend: मार्च लास्ट में पड़ने वाला है लॉन्ग वीकेंड, आप भी ऐसे बनाएं शानदार ट्रिप
मुनरो द्वीप पहुंचना बहुत ही आसान है। मुनरो द्वीप के सबसे पास में कोल्लम रेलवे स्टेशन है, जो करीब 27 किमी दूर है। अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो मुनरो द्वीप के सबसे पास में त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट है, जो करीब 80 किमी दूर है। एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब लेकर आसानी से मुनरो द्वीप पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected]/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।