यहां स्थित है मुकेश और नीता अंबानी का पसंदीदा रिसॉर्ट, यहां एक रात का किराया है आपके महीने का खर्च

इस रिसॉर्ट के एक रात के रेंट में तो आप एक नया घर खरीद सकते हैं।

ambani family favourite resort swiss alps

अगर आपसे सवाल किया जाए कि भारत में सबसे अमीर कौन है, तो आपके दिमाग में अंबानी परिवार का नाम ही आएगा। इसके साथ ही, अंबानी परिवार का नाम सुनते हैं, जो बात सबसे पहले आती है वह है उनका आलीशान रहन-सहन, उनका सबसे बड़ा घर, करोड़ों की संपत्ति, चमचमाती कारें, गहनें और भी बहुत कुछ।

अगर आप लोग कहीं यात्रा का प्लान बनाते हैं, तो वह 2000 से लेकर 5000 हजार तक के बजट के होटल में ठहरने की सोचते हैं। रिसॉर्ट में रहने की बात तो जैसे एक आम आदमी के लिए सपना है।

आम लोगों के लिए ट्रिप गोवा के 5000 होटल तक सिमट जाएगी। लेकिन अंबानी परिवार स्विट्जरलैंड जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुकेश और नीता अंबानी के पसंदीदा रिसोर्ट की जानकारी देने वाले हैं, जहां उन्हें ठहरना पसंद आता है। कोरोना काल में अंबानी परिवार यहीं रूका था।

यहां स्थित है अंबानी परिवार का पसंदीदा रिसॉर्ट

ambani favourite resort swiss alps

स्विट्जरलैंड में स्थित स्विस आल्प्स एक खूबसूरत जगह है, जहां अंबानी परिवार को जाना बेहद पसंद है। यह रिसॉर्ट ल्यूसर्न झील के तट पर एक पहाड़ी पर स्थित है।(इस होटल के एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश)

इस खूबसूरत रिसॉर्ट का नाम बर्गेनस्टॉक रेसोर (Burgenstock Resort) है। यहां से झील का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। यह नीता और मुकेश अंबानी दोनों की पसंदीदा जगह है।

इसे भी पढ़ें- दुनिया के टॉप-50 लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये होटल, यहां एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

ambanis favourite resort swiss alps

मुकेश अंबानी यहां एक बेहद आलीशान रिजॉर्ट में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जाते हैं। शहर की भीड़भाड़ से दूर इस रिसॉर्ट का एक दिन का किराया आपका दिमाग हिला सकता है। (दुनिया के सबसे अजीब घर)

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का पसंदीदा हॉलिडे रिसॉर्ट स्विस आल्प्स में स्थित है। इस रिसॉर्ट में अक्सर देश के सबसे अमीर परिवार के लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं। जब भी अंबानी यहां आते हैं तो यहां के शाही और प्रेसिडेंशियल सुइट्स उनके नाम पर पहले से बुक कर दिए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-न छत न दीवार, इस होटल में हजारों लोग कर रहे हैं रुकने का इंतजार, किराया 15 हजार से भी ऊपर


एक दिन का किराया

favourite resort swiss alps

यहां के रॉयल और प्रेसिडेंशियल सुइट्स का दैनिक किराया लगभग 61 लाख रुपये है। यह रिसॉर्ट 1873 में बनाया गया था। रिसॉर्ट हॉलीवुड मशहूर हस्तियों और अरबपति व्यापारियों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है।

इस लग्जरी रिसॉर्ट में एक सामान्य कमरे की कीमत भी लगभग 32 लाख रुपये प्रति दिन है। इस कीमत में घर के अलावा कुछ अन्य सुविधाएं और सेवाएं भी उपलब्ध हैं। मेहमान पैकेज के रूप में घर किराए पर लेते हैं।

रिसॉर्ट की खूबसूरती, भव्यता और विलासिता पहले से काफी बढ़ गई है। इसमें दस बार, कई रेस्तरां और एक इन-हाउस जकूज़ी की भी सुविधा है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP