Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:16 AM IST HZ Awards 2026
most expensive honeymoon destinations in india for delhi couples in april

Delhi से हनीमून ट्रिप प्लान बना रहे कपल्स के लिए जरूरी जानकारी, इन जगहों पर घूमने जाना आपको पड़ सकता है महंगा

दिल्ली से ट्रैवल करने वालों के लिए एक और बड़ी सुविधा यह है कि यहां से लगभग हर जगह के लिए फ्लाइट, ट्रेन और बस की अच्छी कनेक्टिविटी मिल जाती है। हालांकि, कनेक्टिविटी के साथ-साथ आपको खर्च का भी ध्यान देना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 17:54 IST

दिल्ली से हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी यह है कि वह लोकेशन चुनते हुए खर्च पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भारत की ऐसी कई लोकेशन हैं, जहां घूमना-फिरना और फ्लाइट का खर्च इतना ज्यादा है कि इतने में आप विदेश घूम आएंगी। अक्सर कपल्स अधूरी जानकारी के चलते घूमने का प्लान कर लेते हैं और फिर बाद में खर्चे देखकर परेशान हो जाते हैं। इसलिए, सबसे पहले आपको यह तय करना चाहिए कि आप किस तरह का हनीमून चाहती हैं। आपको अगर पहाड़ पसंद है, तो आपको ऐसे लोकेशन का चुनाव करना चाहिए, जहां पहुंचने में आपको ज्यादा खर्च भी न आए और घूमना-फिरना भी हो जाए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन लोकेशन के बारे में बताएंगे, जहां घूमना-फिरना आपको महंगा पड़ सकता है।

सिक्किम

अप्रैल में हनीमून का ट्रिप प्लान बना रहे अधिकतर यात्री सिक्किम जाने का सोच रहे हैं। हालांकि, सिक्किम जाना आपको काफी महंगा पड़ जाएगा। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां के लिए आपको ए सीधी फ्लाइट या ट्रेन नहीं मिलेगी। पहले आपको बागडोगरा या न्यू जलपाईगुड़ी तक पहुंचना होगा। फ्लाइट की टिकट का प्राइस ही 12000 रुपये तक है। ऐसे में 2 यात्रियों का आने-जाने का खर्च 50000 रुपये तक चला जाएगा। इसके बाद रहने और घूमने-फिरने का खर्च अलग। ऐसे में आप देश के अंदर ही ट्रिप प्लान करने पर 50000 रुपये केवल फ्लाइट पर देंगे। यहां टैक्सी और लोकल ट्रांसपोर्ट भी महंगा है। टूर पैकेज से यात्रा का प्लान करेंगे, तो भी आपको 1 लाख से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च करना पड़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के इस टूर पैकेज से हर शनिवार जा सकती हैं गोवा घूमने, जानें बजट और सभी सुविधाएं

expensive honeymoon destinations India

मेघालय

मेघालय तक पहुंचने के लिए भी फ्लाइट बहुत ज्यादा महंगी है। यहां भी प्रति व्यक्ति 11 हजार रुपये से 12 हजार रुपये फ्लाइट के लिए देने होंगे। ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से हर चीज यहां महंगी है। इसके अलावा शिलॉन्ग या चेरापूंजी जाने के लिए टैक्सी लेनी पड़ती है और इसका प्राइज 5 हजार रुपये से 6 हजार रुपये तक भी हो जाता है। होटल और खाने-पीने का खर्च भी अन्य टूरिस्ट प्लेसिस के मुकाबले ज्यादा है। अगर आप कैब से घूमती हैं, तो आपको पर्सनल कैब भी बहुत ज्यादा महंगी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- April में हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रही हैं? IRCTC के इन टूर पैकेज का बजट और सुविधाएं जान लें

Delhi honeymoon trip planning

ऊटी और मुन्नार

इस समय गोवा जैसी जगहों पर ट्रिप प्लान करना, गर्मी से परेशान होने वाला है, इसलिए लोग ऊटी जैसी जगहों पर जाने का सोच रहे हैं। हालांकि, ऊटी जाना भी दिल्ली के लोगों के लिए सस्ता नहीं है। यहा पहुंचने के लिए कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तक फ्लाइट लेनी होगी। आप अगर ट्रेन से जाएंगे, तो ट्रेन में आपको लगभग 36 घंटे का समय लग जाएगा, सीधी कनेक्टिवीटी भी नहीं है। ऐसे में फ्लाइट ही सही ऑप्शन लगता है। हालांकि, फ्लाइट का टिकट प्राइस 12 हजार रुपये तक है।

Meghalaya travel budget India

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।