herzindagi
leaf used to make disposable plates

आज भी खाना खाने के लिए किया जाता है इन पत्तों का इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं कि थाली प्लेट के अलावा आज भी पत्तलों पर भोजन किया जाता है?  केवल दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि बहुत से गांवों में पत्तलों पर भोजन सर्व किया जाता है, आइए जानते हैं इसके बारे में।
Editorial
Updated:- 2023-06-19, 15:11 IST

पहले के जमाने में जब धातु के बर्तनों का आविष्कार नहीं हुआ था तब लोग पत्तों से ही खाना खाया करते थे। धीरे-धीरे लोग मिट्टी के बर्तन बनाना सीखे फिर सोना, चांदी, तांबे, पीतल, कांसे और अब स्टील एवं प्लास्टिक के बर्तनों का चलन चल रहा है। वेद पुराण के अलावा आयुर्वेद में भी पत्ते पर भोजन करने के महत्व और लाभ को बताया गया है।

पत्तल में भोजन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है ही साथ ही काफी किफायती भी है। शहरों में अब पेड़ ही नहीं बचें तो पत्तल कहां से आएंगे, लेकिन गांवों में आज भी पत्तल पर खाना खाया जाता है। शादी ब्याह हो या श्राद्ध कार्यक्रम इन अवसरों में विशेष रूप से भोजन के लिए पत्तल का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा भगवान को भी पत्तल में भोग लगाना काफी अच्छा माना गया है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ पत्तों के बारे में बताएंगे जिसका उपयोग खाना खाने के लिए किया जाता है।

केले का पत्ता

leaf plates disposable

आज भी दक्षिण भारत में केले के पत्ते में खाना खाने का नियम है। आप जब भी दक्षिण भारत के किसी रेस्तरां में खाना खाने जाएंगे तो आपको वे अपने परंपरा और संस्कृति के मुताबिक भोजन को केले के पत्तल में ही सर्व करते हैं। दक्षिण भारत के अलावा और भी कई जगहों पर केले के पत्ते में भोजन किया जाता है।

पलाश का पत्ता

palash leaf plates

पलाश का पत्ता भोजन करने के लिए बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। इसके अलावा भगवान को भी इसके पत्ते में प्रसाद चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है (पलाश पेड़ का महत्व)। गांव में आज भी नाई इसके हरे पत्ते इकट्ठा कर उससे पत्तल बनाते हैं और उसे बेचते हैं।

इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश के आते ही बढ़ जाती है इन चीजों की डिमांड, आप जानते हैं क्या

साल और सागोन का पत्ता

leaves which are used for eating food

साल और सागोन के पत्ते का आकार बड़ा और सख्त होता है इसमें भोजन करना बेहद ही आसान होता है। इसके पत्ते आपको आसानी से ग्रामीण और जंगली क्षेत्र में मिल जाएंगे। इसके लकड़ी का उपयोग फर्नीचर (फर्नीचर खरीदने के टिप्स) बनाने के लिए किया जाता है और यह कीमती लकड़ी में से एक है। 

कमल का पत्ता

sal leaf plates

कमल ककड़ी और कमल फल या पोखरा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या आप इसके पत्ते के बारे में जानते हैं। कमल के फूल का उपयोग जहां भगवान के पूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, वहीं कमल के पत्तल को पलट कर उसमें भोजन परोसा जाता है।

इसे भी पढ़ें: नाशपाती और बब्बूगोशा को समझते हैं एक, तो जान लीजिए ये फर्क

आमतौर पर लोग घरों में थाली- प्लेट से भोजन करते हैं। लेकिन किसी विशेष कार्यक्रम में जहां ज्यादा लोग भोजन करने वाले होते हैं वहां खाना परोसने के लिए पत्तल का उपयोग किया जाता है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

 

Image Credit: Freepik and shutterstocks

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।