रोजमर्रा की जिम्मेदारियों और कामकाजी तनाव आपको काम करने के लिए मोटीवेट नहीं करते। ऐसे में आपका हर दिन सुबह उठकर ऑफिस जाने का मन नहीं करता और काम करने का भी मन नहीं करता है। इसलिए जरूरी है कि आपको ऑफिस और अपने घर के कामों से छुट्टी लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए। दोस्तों के साथ घूमने के लिए कोई भी खास दिन की जरूरत नहीं होती।
अगर फिर भी आप कोई खास दिन का इंतजार कर रहे हैं, तो विश्व पर्यटन दिवस पर घूमने का प्लान बनाएं। यह दिन कहीं घूमने जाने के लिए बेस्ट है, क्योंकि इस दिन को मनाने का उद्देश्य ही यह है कि लोग पर्यटन को महत्व दें। आज के इस आर्टिकल में आपको हरिद्वार के पास स्थित कुछ फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।
हैप्पी वैली
हैप्पी वैली घूमने के बाद आपका भी मन हैप्पी-हैप्पी हो जाएगा। दोस्तों के साथ यहां का ट्रिप करना आपके लिए यादगार होगा। हैप्पी वैली एक सुंदर और शांत हिल स्टेशन है, जहां आपको सुकून का अहसास होगा। उत्तराखंड की खूबसूरती में यह जगह चार चांद लगाने का अच्छा काम करती है। यह सुंदर जगह मसूरी में स्थित लाइब्रेरी बस स्टैंड से करीब 4 किमी की दूरी पर स्थित है। आपको यहां पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि आप कैब और स्थानीय परिवहन की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं। यह मसूरी के पास अच्छी जगह है।
- हरिद्वार से हैप्पी वैली की दूरी- लगभग 91 किमी है। आपको यहां पहुंचने में करीब 3 से 4 घंटे लग सकते हैं। आप स्कूटी रेंट पर लेकर भी अपना पूरा रास्ता कवर कर सकते हैं।
धनोल्टी
हरिद्वार से धनोल्टी की दूरी 87 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। धनोल्टी की हरी-भरी पहाड़ियों, घने जंगलों और साफ-सुथरे आसमान आपके ट्रिप को मजेदार बना देंगे। धनोल्टी का शांत वातावरण और कम भीड़-भाड़, इस जगह को अन्य लोकेशन से अलग बनाती है। अगर आप किसी शांती भरी जगह पर जाना चाहते हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए। यह उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
- हरिद्वार से धनोल्टी की दूरी 87 किमी है। आपको यहां पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे लग सकते हैं।
लैंसडाउन
लैंसडाउन भी दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। मनमोहक वादियां और सूर्योदय-सूर्यास्त का सुंदर नजारा आप देख सकते हैं। यहां पर आप पैदल भी यात्रा करेंगे, तो आपको अच्छा लगेगा। सुकून की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह जगह जन्नत की तरह है।
- हरिद्वार से लैंसडाउन की दूरी लगभग 111 किमी है। आपको यहां पहुंचने में करीब 3 से 4 घंटे लग सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों