अगर मैं आपसे पूछूं कि क्या कभी सीढ़ियों पर चढ़ते हुए आपको डर लगा है? तो शायद आपको मेरा सवाल काफी अजीब लगे। अपने घर से लेकर ऑफिस तक, हम कई जगहों पर सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं। यह हमारी डेली एक्टिविटी का ही एक हिस्सा है। हालांकि, हर जगह की सीढ़ियां उतनी सामान्य नहीं होती हैं, जैसा कि हम सोचते हैं। दुनियाभर में कई जगहों पर सीढ़ियां बनाई गई है, जो कई अलग-अलग कारणों से बेहद डरावनी हैं। कुछ सीढ़ियों पर चढ़ते हुए लोग असमय ही काल के ग्रास में समा गए तो कुछ टूट रही हैं या फिर कुछ सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए आपके भीतर हौसला होना चाहिए।
सीढ़ियों का निर्माण बहुत पहले से ही चढ़ाई के दौरान मदद करने के लिए किया जाता रहा है। लेकिन कुछ सीढ़ियां आपकी यात्रा को आरामदायक नहीं, बल्कि बहुत अधिक मुश्किल बना देती हैं। वास्तव में ये सीढ़ियां इतनी डरावनी हैं कि वे नर्क में किसी शैतान के घर की ओर जाने वाले रास्ते के अलावा कुछ भी नहीं लगती हैं। ना केवल उनका डिजाइन डरावना हैं, बल्कि वहां पर चढ़ते हुए हर वक्त जान का खतरा भी बना रहता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दुनिया की सबसे खतरनाक और डरावनी सीढ़ियों के बारे में बता रहे हैं-
इंका सीढ़ियां, पेरू (Inca Stairs, Peru)
इंका सीढ़ियां जो हुयना पिचू के किनारे पर खुदी हुई हैं और वे दुनिया की सबसे डरावनी सीढ़ियों में से एक हैं। यहां पर कुल मिलाकर लगभग 600 फीट की खड़ी ग्रेनाइट चट्टानें सीढ़ियां बनाती हैं और हाल के वर्षों में कुछ हिस्सों में धातु की जंजीरें जोड़ दी गई हैं। इन सीढ़ियों पर चढ़ना बहुत ही डरावना है। सीढ़ियां मून टेम्पल की ओर जाती हैं, जो माचू पिचू में सबसे कम देखे जाने वाले पूजा स्थलों में से एक है और कई लोग उन सीढ़ियों से नहीं चढ़ पाते क्योंकि वे बहुत डरावनी हैं। ऊपर से उरुबाम्बा नदी और नीचे के खंडहरों का दृश्य आपको और भी अधिक डरा सकता है।
हाइकु सीढ़ियां, यूएसए (Haiku Stairs, USA)
यह एक हाइकिंग ट्रेल है, जिसमें हजारों मेटल की सीढ़ियां हैं जो को’ओलाऊ माउंटेन रेंज पर चढ़ती हैं। ये सीढ़ियां इतनी खतरनाक हैं कि इस पर चढ़ना भी अवैध है। खतरे को देखते हुए किसी को भी ऊपर जाने से रोकने के लिए नीचे गार्ड भी लगा दिया गया है। आधिकारिक तौर पर जनता के लिए बंद होने के बावजूद, कई लोग अभी भी इसके लुभावने नजरों और एड्रेनालाईन रश के लिए चढ़ाई का प्रयास करते हैं। इसे स्वर्ग का हाइवे भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें-कोलकाता के करीब इन ऐतिहासिक जगहों को देखना बिल्कुल भी ना भूलें
अंगकोर वाट मंदिर सीढ़ियां, कंबोडिया (Angkor Wat Temple Stairs, Cambodia)
कंबोडिया के अंगकोर वाट मंदिर सीढ़ियां भी बेहद खतरनाक है। यह सीढ़ियां बहुत अधिक खड़ी बनाई गई थीं। अंगकोर वाट, कंबोडिया के अंगकोर में एक हिंदू मंदिर परिसर है, जिसे 12 वीं शताब्दी की शुरुआत में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय के लिए उनके राज्य मंदिर और उनके हिस्से के रूप में बनाया गया था। यहां पर बनी सीढ़ियां बहुत अधिक प्राचीन हैं, लगभग 70 प्रतिशत झुकी हुई हैं और इसलिए यहां से नीचे गिरने का खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें-राजस्थान के इन मंदिरों के दर्शन किए बिना नहीं होगी आपकी ट्रिप पूरी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- pppenglish, wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों