बैंगनी ही नहीं सफेद रंग के जामुन भी हैं मशहूर, जानें इसके बारे में

जामुन का फल तो आप सभी ने खाया होगा, लेकिन क्या आपने सफेद रंग के जामुन का स्वाद चखा है? यदि नहीं तो चलिए आज जानते हैं सफेद जामुन के बारे में विस्तार से।

 
What is white jamun

जामुन का फल तो आप सभी ने खाया होगा, एक बारिश के बाद जामुन का यह बैंगनी फल पककर तैयार हो जाता है। गर्मियों के अंत और बारिश के शुरुआत में मिलने वाला यह फल बहुत स्वादिष्ट और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर इस फल का रंग गुलाबी, बैंगनी और काले रंग का होता है, लेकिन इस फल की एक किस्म सफेद रंग की भी होती है। सफेद जामुन का स्वाद खट्टा-मीठा और हल्का कसैला होता है, जिसके सेवन से शरीर को ढेरों लाभ मिलते हैं।

जब भी कोई जामुन का नाम लेता है, हमारे दिमाग में सबसे पहले डार्क बैंगनी, गोलाकार खट्टे-मीठे स्वाद वाले फल का तस्वीर नजर आता है। बता दें कि इस फल में खूब सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसे हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। सफेद जामुन गर्मियों में मिलने वाला एक लेसर नोन फल है, जिसके बारे में सभी को नहीं पता। आमतौर पर लोगों को यह लगता है कि जामुन सिर्फ बैंगनी रंग का ही होता है। लेकिन आपको बता दें कि जामुन बैंगनी के अलावा सफेद रंग में भी मिलता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

सफेद जामुन के बारे में

know about white jamun

सफेद जामुन के बारे में बहुत कम लोगों को पता है, ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो इसका नाम पहली बार सुन रहे हैं। सफेद जामुन को वैक्स एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। सफेद जामुन का यह फल जामुन की एक ऐसी किस्म है, जिसके बारे में सभी को नहीं पता। जैसा की नाम से ही पता चल रहा है कि यह बैंगनी के बजाए सफेद रंग का होता है। बात करें इसके स्वाद की तो यह काले जामुन की तरह ही खट्टा और मीठा होता है। सेहत के लिए यह फल बेहद गुणकारी होता है और इसके खूब सारे लाभ भी हैं।

सफेद जामुन को इस तरह करें खाने में शामिल

What are the benefits of white jamun

  • सफेद जामुन को आप साधारण नमक और मिर्च के साथ खा सकते हैं, यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।
  • यदि आप साधारण जामुन खाकर ऊब गए हैं, तो आप सफेद जामुन से जामुन शॉट और जूसबनाकर स्वाद का मजा ले सकते हैं।
  • इसके अलावा सफेद जामुन से पॉप्सिकल्स बनाकर स्वाद का मजा ले सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik, amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP