सालों पहले इंसान आवारा हुआ करता था, वो एक जगह से दूसरी जगह रहकर अपना जीवन बिताता था। मगर समय के आए बदलावों के चलते इंसान ने एक जगह पर रहना शुरू कर दिया। मानव ने अपने रहने के लिए छोटे-छोटे गांव बनाए, जो कि धीरे-धीरे विकास के बाद शहर बन गए। दुनिया के कई हिस्सों में आज भी ये शहर आबाद हैं। कई आक्रमणों के बाद भी ये हजारों साल पुराने शहर आज भी मौजूद हैं, इतना ही नहीं ये पुराने शहर उन देशों के लिए गौरव का प्रतीक माने जाते हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया के ऐसे ही शहरों के बारे में बताएंगे, जो हजारों साल पुराने हैं। इन शहरों के निर्माण के पीछे कई तथ्य और इतिहास जुड़े हुए हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं दुनिया के इन सबसे पुराने शहरों के बारे में-
बाइब्लोस, लेबनान-
लेबनाना देश में बसाया गया यह शहर करीब 7000 साल पुराना है। इस समय में बाइब्लोस शहर लेबनाना का सबसे फेमस टूरीस्ट स्पॉट भी माना जाता है। इस शहर में आपको प्राचीन मंदिर, किले और चर्च देखने को मिलते हैं। इनमें से ज्यादातर स्थलों का निर्माण 12 सदी के दौरान किया गया।
जेरिको, फिलीस्तीन-
फिलीस्तीन देश में बसा हुआ शहर जेरिको शहर दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में गिना जाता है। माना जाता है कि यह शहर करीब 11 हजार पहले बसाया गया था। इस खूबसूरत शहर का निर्माण जॉर्डन नदी के किनारे किया गया था, वर्तमान में इस शहर की आबादी करीब 25 हजार के आसपास है।
एथेंस, ग्रीस-
ग्रीस की राजधानी एथेंस दुनिया के सबसे पुराने शहरों की लिस्ट में शुमार है। इस शहर का निर्माण 11वीं से 7वीं ईसापूर्व में किया गया था। बता दें कि इस शहर को पश्चिमी सभ्यता का जनक भी माना जाता है। उस दौर में यह शहर अपनी कई चाजों के लिए दुनिया भर में जाना जाता था। आज भी यूरोप के लिए इस शहर का उतना ही महत्व है, जिनता इतिहास में हुआ करता था।
इसे भी पढ़ें-यह है दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट प्लेसेस, आप घूमने गए हैं क्या?
एलेप्पो और दमकस, सीरीया-
सीरिया में बसे इन दोनों देशों को करीब 6300 साल पहले बसाया गया था। एलेप्पो शहर जो कि सीरिया का सबसे बड़ी शहर भी माना जाता है। बता दें कि इस शहर को भूमध्य सागर के किनारे से थोड़ी दूर पर बसाया गया है। वहीं दमकस की बात करें इसे भी 6300 के आसपास तैयार किया गया था।
सूसा, ईरान-
ईरान में स्थित यह शहर करीब 6300 साल पहले बसाया गया था। यह शहर अपने संस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण भी जाना जाता था। बता दें कि यह शहर टाइग्रिस नदी के किनारे स्थित है, जिस कारण इस शहर का महत्व और भी ज्यादा था। ऐसा माना जाता है कि इस शहर को एक बार अश्शूरियों ने नष्ट कर दिया था, जिसके बाद इस शहर को दोबारा बनाया गया।
इसे भी पढें-दुनिया के सबसे शांत देशों के बारे में कितना जानते हैं आप
पल्वदीव बुल्गारिया-
यह शहर बुल्गारिया देश का दुसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है, जिसका निर्माण साल 4000 ईसा पूर्व में किया गया था, इसे यूरोप के सबसे पुराने शहरों में गिना जाता है। यह शहर फारसी,मैसेडोनियन, थ्रेसियन और ऑटोमन अंपायर का हब हुआ करता था। अपने इतिहास सुंदरता के कारण ये शहर आज भा पर्यटकों के पसंदीदा स्थानों में से एक है।
वाराणसी-
उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी शहर को भारत का सबसे पुराना शहर भी माना जाता है। इस शहर को करीब 5 हजार पहले बसाया गया था। यह शहर हिंदू धर्म के लिए सदियों से आस्था का केंद्र माना जाता है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर तीर्थयात्रियों और सैलानियों के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। दास्तावेजों के अनुसार इस देश का निर्माण 11 वी शताब्दी ईशा पुर्व में किया गया था। आज यह शहर भारत के लोगों के बीच एक खास अहमियत रखता है।
तो ये थे कुछ नाम जो दुनिया के सबसे पुराने शहरों की लिस्ट में शुमार हैं। आपको हमारा ये आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करे, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
image credit- wikipedia.com, pinimg.com and arceonnews.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों