50 की उम्र से पहले दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमने का बना लें प्लान, यादगार रहेगा ट्रिप

एडवेंचर के लिए तरस रहे लोगों को अपने दोस्तों के साथ एक बार जरूर इन सड़कों पर यात्रा के लिए जाना चाहिए। यहां का नजारा देखने के बाद आपका दिल इसे भूल नहीं पाएगा। 

 

kailash road  pass plan memorable road trip before you turn

अगर दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना है, तो आप किसी रोमांचक जगह पर जाना पसंद करेंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो लंबे समय से कहीं घूमने नहीं गए हैं। वह किसी लंबे ट्रिप का प्लान इसलिए नहीं बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें खर्चे की चिंता है। लेकिन देश की कुछ ऐसी जगहें है, जहां आपको जाने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होगी। क्योंकि यहां आपको पहाड़ों पर चढ़ना होगा और ट्रैकिंग पर जाना होगा।

ऐसे में अगर आप अभी इन रोमांचक जगहों पर घूमने नहीं गए, तो जिंदगी का बेहतरीन पल खो देंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको दोस्तों के साथ घूमने जरूर जाना चाहिए।

किलर से किश्तवाड़ रोड

View this post on Instagram

A post shared by Om Bhardwaj (@rider0om)

किसी खतरनाक जगह पर घूमना जाना चाहते हैं, जहां एक बार जाने के बाद आप दूसरी बार जाने से घबराएंगे, तो आपको किलर से किश्तवाड़ रोड तक का सफर तय करना चाहिए। इस सड़क पर चलते समय जब आप नीचे देखेंगे तो आपके पैर कांपने लगेंगे। क्योंकि खड़ी ऊंचाई वाली ये सड़क देखने में बेहद खतरनाक है।

इसे भी पढ़ें- मेवात में छिपी हुई इन जगहों के बारे में कितना जानते हैं आप? दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस

सेला दर्रा

TRAVEL HACKS

सर्दियों के मौसम में मोड़ और बर्फ के कारण इन सड़कों पर फिसलन ज्यादा होती है। लेकिन मानसून में यहां का हाल कुछ ऐसा ही रहता है। अगर आपको रोमांचक रोड ट्रिप पर जाना पसंद है, तो आपको एक अच्छा ड्राइवर साथ लेकर जाना चाहिए। ऐसा व्यक्ति जो पहाड़ों पर अच्छे से गाड़ी चलाना जानता हो। क्योंकि इस पहाड़ी के तीखे मोड़ हर किसी को डरा देते हैं। यह पहाड़ों पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में इन ऐतिहासिक जगहों को माना जाता है खास, आप भी देखने जरूर जाएं

पश्चिमी घाट

TRAVEL HACKS

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को पश्चिमी घाट के नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र से केरल तक फैले इस पश्चिमी घाट पर रोड ट्रिप पर जाने का मजा आप पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे। चार से पांच राज्यों में फैला यह पहाड़ी क्षेत्र अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं का घर है। मानसून में यहां मौसम का मिजाज भी पर बदलता रहता है। यहां आपको अलग-अलग तरह के पक्षियों को भी देखने का मौका मिलेगा।

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके

RAJASTHAN

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में दोस्तों के साथ घूमना भी वाकई हर किसी को पसंद आता है। अपने ऐतिहासिक किलों के साथ-साथ रेत के टीलों पर ऊंटों की सवारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां भले ही गर्मी का मौसम आपको पसंद न आए। लेकिन मानसून के मौसम में घूमना हर किसी को अच्छा लगता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP